विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहार में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा

Published: Fri, 12 Sep 2025 12:03 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने बिहार में बाढ़ ...और पढ़ें

बिहार में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई योजनाओं को मिली गति
बिहार में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई योजनाओं को मिली गति

डिजिटल डेस्क, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के अंतर्गत बिहार में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल रविवार को बिहार पहुंचे। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

केंद्र सरकार ने बिहार में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई योजनाओं के लिए 11,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल बाढ़ पर नियंत्रण होगा, बल्कि राज्य के लाखों किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

पटना हवाई अड्डे पर मंत्री पाटिल ने बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बिरपुर बैराज और कोसी–मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया।

सुपौल जिले के बिरपुर से प्रस्थान करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पश्चिमी कोसी नहर परियोजना (ईआरएम) और बागमती तटबंध का भी हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

मंत्री पाटिल ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाएं धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ लागू हों। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से बिहार में बाढ़ प्रबंधन और जल संसाधन विकास की दिशा में बड़ा बदलाव आएगा।

बिहार में चल रही इन परियोजनाओं से जहां बाढ़ से होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी, वहीं कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।