राजगीर में बनेगी बिहार की पहली फिल्मसिटी, 20 एकड़ भूमि का अधिग्रहण
बिहार में फिल्मों के विकास के लिए राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण कराने जा रही है। जिसके लिए 20 एकड़ भूमि का अधिग्रहण भी कर लिया गया है।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Wed, 28 Feb 2018 09:09 AM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2018 10:23 PM (IST)
पटना [राज्य ब्यूरो]। सरकार ने कला, संस्कृति एवं युवाकार्य विभाग के बजट में बिहार में फिल्मों के विकास के लिए राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण कराने जा रही है। जिसके लिए 20 एकड़ भूमि का अधिग्रहण भी कर लिया गया है।
साथ ही सरकार ने बिहार राज्य फिल्म विकास प्रोत्साहन नीति - 2018 बनाने की घोषणा भी की है। सरकार ने मिथिला लोक चित्रकला संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के लिए मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड में मिथिला चित्रकला संस्थान के निर्माण का एलान किया है। यहां अब इस विधा में सर्टिफिकेट व डिग्री कोर्स की पढ़ाई होगी।
सांस्कृतिक संरचना निर्माण योजना के तहत प्रति प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी का निर्माण दरभंगा, सहरसा, मुंगेर एवं पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय के साथ-साथ बेगूसराय जिला मुख्यालय में किया जाएगा। प्रति प्रेक्षागृह के निर्माण पर सरकार ने 8.19 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें