विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भवन निर्माण निगम के GM पर EOU का शिकंजा, आय से 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति मामले में 4 ठ‍िकानों पर रेड

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:40 AM (IST)

आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कमलेश कुमार के चार ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है।

वैशाली के जंदाहा में छापामारी करने पहुंची ईओयू की टीम। जागरण

वैशाली के जंदाहा में छापामारी करने पहुंची ईओयू की टीम। जागरण

HighLights

  1. EOU ने जीएम कमलेश कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी की।

  2. आय से तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा।

  3. छापेमारी पटना, वैशाली और निगम कार्यालय में जारी है।

राज्य ब्यूरो, पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के चार ठिकानों पर धावा बोला है।

यह छापेमारी महाप्रबंधक के वैशाली के जंदाहा स्थित पैतृक आवास के साथ पटना के एसके पुरी और राजीव नगर इलाके में चल रही है।

इसके अलावा भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यालय की भी तलाशी टीम ले रही है। प्राथमिक जांच में जीएम के पास आय से तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी मिली है।

वैशाली के सर्वोदय मैदान के पास आवास में रेड 

वैशाली जिले के जंदाहा स्थित सर्वोदय मैदान के पास ईओयू की टीम छापामारी कर रही है। EOU की टीम आवास के अंदर कागजातों की जांच में जुटी है।

एक साथ चार ठ‍िकानों पर चल रही छापामारी से हड़कंंप की स्‍थ‍ित‍ि है। आय से अधिक संपत्‍त‍ि के मामले में ईओयू लगातार कार्रवाई कर रही है। छापामारी में क्‍या म‍िलता है इसका पता शाम तक चलेगा। 

कमलेश कुमार के इन चार ठिकाने पर चल रही तलाशी

1. ग्राम -सर्वोदय मैदान जंदाहा थाना-जंदाहा जिला-वैशाली स्थित पैतृक आवास

2. फ्लैट 302 सी ब्लॉक, मनमोहन अपार्टमेंट रामकृष्ण पथ नार्थ एस के पुरी, पटना

3. मेघा बिल्डिंग, राजीव नगर रोड नंम्बर-25C जिला पटना

4. ⁠महाप्रबंधक (तकनीकी) बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना स्थित कार्यालय कक्ष