Bihar Election Result: 'सन ऑफ मल्लाह' की नैया लहरों में फंसी, सहनी का सबसे बड़ा सपना चूर-चूर!
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को करारा ...और पढ़ें
-1763110358020_m.webp)
रुझानों से टूटा मुकेश सहनी का दिल। (जागरण)
HighLights
वीआईपी पार्टी को शुरुआती रुझानों में झटका
तेजस्वी का डिप्टी सीएम बनाने का वादा
एनडीए 201 सीटों पर आगे
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Chunav Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को बड़ा झटका मिलता नजर आ रहा है। महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को शुरुआती रुझानों में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। यह महागठबंधन के लिए भी बड़ा झटका है, जिसने वीआईपी पर ऐतबार किया था।
तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने पर मुकेश सहनी को सरकार में डिप्टी सीएम पद देने का एलान किया था। लेकिन रुझानों में एनडीए ने दमदार प्रदर्शन किया है। अभी तक वह 201 सीटों पर आगे चल रही है।
15 सीटों पर लड़ी है चुनाव
बिहार चुनाव में वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में मुकेश सहनी की पार्टी को कुल मिली 15 सीटों में बस 1 ही पर बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में यह महागठबंधन के लिए बड़ा लूजर साबित होती दिख रही है, जिस पर तेजस्वी यादव ने ऐतबार किया था।
टूटा मुकेश सहनी का सपना
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की सरकार बनने और डिप्टी सीएम का सपना देख रहे मुकेश सहनी का ये ख्वाब इतनी बुरी तरह से टूटेगा किसी ने नहीं सोचा था। मुकेश सहनी की पार्टी का अब तक एक भी खाता खुलता दिखाई नहीं दे रहा है। महागठबंधन में वीआईपी पार्टी रूझानों से लेकर नतीजों तक दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है।