बिहार चुनाव में BJP को रास नहीं आया राजनीतिक प्रयोग, चिराग पासवान की पार्टी कैसे रही फायदे में?
Bihar Chunav में बीजेपी का राजनीतिक प्रयोग विफल रहा। बॉरो प्लेयर की भाजपा की रणनीति बहुत सफल नहीं हो पाई, उसे काफी नुकसान हुआ। चिराग पासवान की लोक ज ...और पढ़ें

बेबी कुमारी, अरुण कुमार व बब्लू गुप्ता। जागरण आर्काइव
रमण शुक्ला, पटना। Bihar Assembly Elections 2025 में एनडीए गठबंधन के भीतर इस बार सबसे दिलचस्प राजनीतिक प्रयोग देखने को मिली है, वह है बोरो प्लेयर की रणनीति।
एनडीए के सहयोगी के रूप में लोजपा (रामविलास) ने इस रणनीति का पूरा लाभ उठाते हुए कई ऐसी सीटों पर जीत दर्ज की, जहां उनके पारंपरिक वोटर आधार सीमित थे।
परिणामों ने साफ दिखा दिया कि लोजपा (रामविलास) ने भाजपा के संगठन जुड़े पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व वोटबैंक के साथ-साथ उसके नाराज नेताओं को भी साधकर चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में मोड़ लिया।
वहीं, इस चुनाव में भाजपा संगठन से जुड़े कई नेताओं को लोजपा (रामविलास) ने टिकट दिया। इनमें कई ऐसे नेता थे जिनकी ग्राउंड पर मजबूत पकड़ और जातीय समर्थन स्पष्ट था।
एनडीए में इंट्रा-अलायंस पालिटिक्स भाजपा के लिए नुकसानदेह साबित हुई, क्योंकि जिन सीटों पर कभी भाजपा का मजबूत आधार माना जाता था वहां हार गई।
इसमें सबसे प्रमुख सीट गोह विधानसभा क्षेत्र हैं। जदयू एवं रालोमो छोड़ गोह से भाजपा से प्रत्याशी बने रणविजय सिंह चुनाव हार गए।
ऐसी ही स्थिति जदयू छोड़ भाजपा में आए सतीश यादव की रही। सतीश यादव ने 2010 के चुनाव में जदयू के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पराजित किया था।
इसके उपरांत 2015 के चुनाव में भाजपा से जुड़ गए लेकिन तब से विजय के तरस गए। तीन चुनाव से तेजस्वी यदव से सतीश लागातार पराजित हो रहे हैं।
लोजपा (रामविलास) से भाजपा में कौन-कौन रहे विजेता
भाजपा से लोजपा (रामविलास) में आए अरूण कुमार साह ने बख्तियारपुर से विधायक चुने गए हैं। अरूण भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं।
इसी तरह बोचहां से चिराग की पार्टी से जीतीं बेबी कुमारी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महामंत्री रही हैं। परबत्ता विधायक चुने गए बाबू लाल शौर्य भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे।
भाजपा के पूर्व एमएलसी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता सुगौली सीट पर लोजपा (रामविलास) के टिकट पर विजयी रहे हैं।
इसी तरह गोविंदपुर सीट से विधायक चुनी गईं बिनीता मेहता नवादा के भाजपा जिलाध्यक्ष की अनिल मेहता की पत्नी हैं। यही नहीं, शेरघाटी से लोजपा के टिकट पर विजयी रहे उदय कुमार सिंह यादव टिकट बंटवारे वाले दिन तक भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे।
हालांकि भाजपा छोड़ लोजपा (रामविलास) से टिकट पाने वाले कुछ प्रत्याशियों की हार भी हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।