Bihar Election 2025 Live: तेजप्रताप ने किया जीत का दावा, जश्न के सवाल पर दिया ये जवाब
बिहार चुनाव 2025 की वोटिंग के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए (NDA) की जीत की संभावना बढ़ रही है, जिसके चलते राजनीतिक दलों में खलबली मची है। सभी नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं।
-1762940887076.webp)
बिहार चुनाव लाइव
बिहार में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस चुनाव में लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें महिलाओं की भूमिका सबसे बड़ी रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार NDA को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि अंतिम परिणाम के लिए 14 नवंबर 2025 तक इंतजार करना होगा, लेकिन बिहार में अभी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं कर रहा है। वहीं, NDA गठबंधन में खुशी का माहौल है। दोनों ही तरफ से बयानबाजी भी तेज हो गई है। यहां हम बिहार की राजनीति से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको दे रहे हैं, तो ताजा अपडेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...
पप्पू यादव ने Exit Poll को नकारा, बताया कितनी सीटें जीतेगा NDA
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार चुनाव पर कहा, " ये लोग (भाजपा) आधे घंटे में तय कर लिए कि किसकी सरकार बनेगी? NDA अधिकतम 7-8 सीट जीतेगी। सीमांचल की 24 सीट में 7-8 सीट ही भाजपा जीतेगी। एकदम सही पोल क्या होगा? ये तो आप देखोगे। अगले बार भी आप जबरदस्ती 9 सीट जीतकर सरकार बनाई, अब चोरी करके ही सत्ता में आना है और सत्ता का उपयोग करके 2000-3000 कर लेंगे, तो ये तो बात ही अलग है। जनता और युवा बदलाव चाहती है हमने ये देखा है।"
#WATCH पटना, बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार चुनाव पर कहा, " ये लोग (भाजपा) आधे घंटे में तय कर लिए कि किसकी सरकार बनेगी?....NDA अधिकतम 7-8 सीट जीतेगी। सीमांचल की 24 सीट में 7-8 सीट ही भाजपा जीतेगी....एकदम सही पोल क्या होगा ये तो आप देखोगे। अगले बार भी आप… pic.twitter.com/tdI83MFWHd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
तेजप्रताप ने किया जीत का दावा, जश्न के सवाल पर दिया ये जवाब
Bihar Exit Poll पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा, देखते हैं क्या होता है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं महुआ सीट जीत रहा हूं। हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं।"
#WATCH पटना: बिहार एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा...देखते हैं क्या होता है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
उन्होंने आगे कहा, "मैं महुआ सीट जीत रहा हूं...हम जश्न की तैयारी… pic.twitter.com/LC4Dwdu75k
Bihar Election Live: राजद एमएलसी कारी सोहैब का दावा- तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी सरकार
Bihar Exit Poll Results 2025: राजद एमएलसी कारी सोहैब ने कहा कि 2015 के एग्जिट पोल में, इसी बिहार में दावा किया गया था कि भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी और भाजपा कार्यालय में पटाखे भी फोड़े गए थे। 2024 (लोकसभा चुनाव) में मीडिया ने उन्हें पहले ही '400 पार' दे दिया है। इसलिए, इनमें से कोई भी बात मायने नहीं रखती। निश्चिंत रहें, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
VIDEO | Bihar exit poll results 2025: RJD MLC Qari Sohaib says, "In 2015 exit polls, in this very Bihar, it was claimed the BJP would form a government with a two-thirds majority, and even firecrackers were burst at the BJP office. In 2024 (Lok Sabha elections) , the media had… pic.twitter.com/qCAwTB5J8g
— Press Trust of India (@PTI_News) November 12, 2025
Bihar Election 2025 Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना
#WATCH पटना, बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महावीर मंदिर में पूजा की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
(सोर्स- महावीर मंदिर) pic.twitter.com/IobUlGl4ds
Bihar Election 2025 Live: तेजस्वी के दावों पर बीजेपी का तंज, कहा- 18 तारीख को उन्हें शपथ लेनी चाहिए
Bihar Assembly Election 2025: राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, "अंग्रेजी में एक शब्द है 'डिल्यूज़्न'। जब ये हो जाती है, तो व्यक्ति को 99 सीटों पर जीत दर्ज करने का भ्रम हो जाता है, खुद को मुख्यमंत्री बना लेता है और सरकार भी बना लेता है। 18 तारीख को उन्हें (तेजस्वी यादव) शपथ लेनी चाहिए और वे यह शपथ लें कि उन्होंने जीवन में आज तक जितनी चोरी की है, जितनी गलतियां की हैं या जितने पैसे कमाए हैं वो सब लौटा देंगे और दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। इस बात की शपथ लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।"
#WATCH | पटना: राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, "अंग्रेजी में एक शब्द है 'डिल्यूज़्न'... जब ये हो जाती है तो व्यक्ति को 99 सीटों पर जीत दर्ज करने का भ्रम हो जाता है, खुद को मुख्यमंत्री बना लेता है और सरकार भी बना लेता… https://t.co/MuEFyJnZiG pic.twitter.com/yLx6DcXxdl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Exit Poll में NDA की जीत का अनुमान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे दरगाह
VIDEO | Bihar CM Nitish Kumar (@NitishKumar) offers 'chadar' at Dargah of Hazrat Shah Jalal Shaheed near Patna High Court.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 12, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Patna pic.twitter.com/APNhKOfZL3
Bihar Election 2025 Live: तेजस्वी यादव ने Exit Poll को नकारा, कहा- महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है
Bihar Election Letest News: तेजस्वी यादव ने कहा, "प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है, उसे बिहार के सभी लोग जानते हैं। सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया जाएगा कि काउंटिंग को धीमा किया जाए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा। जहां बम ब्लास्ट और अन्य घटनाएं हुई हैं, वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन लोकतंत्र की हत्या के लिए ये लोग सेना से बिहार के सभी जिलों में फ्लैग मार्च तक करवाएंगे, ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है।"
#WATCH | पटना: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है उसे हम, आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं... सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया जाएगा कि काउंटिंग को धीमा किया जाए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा… pic.twitter.com/mWuVSWuNIV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
एग्जिट पोल पर बोले तेजस्वी यादव, कहा- सरकार बदलने जा रही है
तेजस्वी यादव ने Bihar Election 2025 Exit Poll पर कहा, "2020 की अगर तुलना इस बार से की जाए तो 72 लाख लोगों ने ज्यादा मतदान किया है। यह काफी बड़ा आंकड़ा है। हर विधानसभा में वोट बढ़े हैं। यह मत बदलाव के लिए पड़े हैं। सरकार बदलने जा रही है।"
#WATCH | पटना: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने #BiharElections के एग्जिट पोल पर कहा, "2020 की अगर तुलना इस बार से की जाए तो 72 लाख लोगों ने ज्यादा मतदान किया है। यह काफी बड़ा आंकड़ा है... हर विधानसभा में वोट बढ़े हैं... यह मत बदलाव के लिए पड़े हैं।… pic.twitter.com/swQGk59rEH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव का बयान, कहा- ये सर्वे अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने Bihar Election 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "हमने पहले भी कहा था कि 14 तारीख को नतीजे होंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा। यह निश्चित तौर पर होने जा रहा है। भाजपा और NDA के पसीने छूट रहे हैं। वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं। कल वोटिंग के दौरान लोग बड़ी कतारों में खड़े थे। लोग खड़े रहे और एग्जिट पोल आता है, यानी मतदान अभी खत्म नहीं हुआ कि एग्जिट पोल आ गया। इस तरह के सर्वे को लेकर हम न किसी खुशफहमी में रहते हैं और न ही गलतफहमी में रहते हैं। ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाया गया है।"
#WATCH | पटना: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने #BiharElection2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "हमने पहले भी कहा था कि 14 तारीख को नतीजे होंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा। यह निश्चित तौर पर होने जा रहा है... भाजपा और NDA के पसीने छूट रहे हैं। वे लोग बौखलाहट में… pic.twitter.com/To3FUZ6h7e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Exit Poll के बाद तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- कोई गुंजाइश नहीं रह गई है
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव का मतदान खत्म हो चुका है। दो चरण में ये चुनाव हुआ। हम सबसे पहले महागठबंधन के सभी नेताओं को सारे कार्यकर्ताओं को और सभी बिहार की जनता को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि इस लोकतंत्र के पर्व में बिहार की जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। चुनाव खत्म होने के बाद सभी लोगों से हमने जो प्रतिक्रिया ली, जो हमें सूचना मिली वे बेहद सकारात्मक है। 1995 से भी बेहतर प्रतिक्रिया हमें देखने को मिली है। सभी लोगों ने भारी मतदान करके इस सरकार के खिलाफ वोट किया है और इस बार बदलाव होने जा रहा है। कहीं भी कोई गुंजाइश नहीं रह गई है।"
#WATCH | पटना: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव का मतदान खत्म हो चुका है। दो चरण में ये चुनाव हुआ। हम सबसे पहले महागठबंधन के सभी नेताओं को सारे कार्यकर्ताओं को और सभी बिहार की जनता को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि इस लोकतंत्र के पर्व में… pic.twitter.com/IoCuaLvKq9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Bihar Election 2025: Anant Singh के घर पर जश्न की तैयारी
14 नवंबर को Bihar Election 2025 की मतगणना से पहले पटना में जेडी(यू) उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के आवास पर टेंट लगाए जा रहे हैं, कुर्सियां लाई जा रही हैं और जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
#WATCH | #BiharElections2025 | 14 नवंबर को मतगणना से पहले पटना में जेडी(यू) उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के आवास पर टेंट लगाए जा रहे हैं, कुर्सियां लाई जा रही हैं और जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। pic.twitter.com/4OW445Kq2K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Exit Poll पर बोले बिहार भाजपा अध्यक्ष, बताया क्यों मिल रही बढ़त
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने Bihar Election 2025 एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार के मतदाताओं के अंदर NDA सरकार को लेकर एक विश्वास जगा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार के लिए विशेष पैकेज देते रहे हैं, विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने के लिए जो काम हमने किया, डबल इंजन की सरकार ने बिहार की जनता का विश्वास जीतने का काम किया। यही कारण है कि 20 वर्ष शासन करने के बाद भी लोग उत्सव के माहौल में हैं। NDA सरकार के लिए मतदाताओं ने मतदान करने का काम किया।"
#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार के मतदाताओं के अंदर NDA सरकार को लेकर एक विश्वास जगा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार के लिए विशेष पैकेज देते रहे हैं, विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने… pic.twitter.com/ZuW071nWKE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Bihar Election 2025 Live: एग्जिट पोल पर बोले JDU प्रवक्ता, कहा- हमारा काम बोल रहा है
JDU नीरज कुमार ने Bihar Assembly Election 2025 Exit Poll पर कहा, "एग्जिट पोल को इग्जैक्ट पोल कहकर कोई दावा नहीं कर सकता है लेकिन मतदाताओं का रुझान ये स्पष्ट करता है कि बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी। महिलाओं का मत प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा और महिलाएं सबसे ज्यादा नीतीश कुमार को ही आशीर्वाद देती हैं। विपक्ष राजनीतिक रूप से दिव्यांग होने वाला है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लगातार पराजय हो रही है। यही हाल 2019 के लोकसभा चुनाव में रहा, 2020 का विधानसभा चुनाव में रहा और 2024 के चुनाव में भी रहा। नीतीश कुमार का काम बोल रहा है, लेकिन ऐसे लोग आरोप लगा रहे हैं, जिन पर 4-4 राज्यों में मामला दर्ज है।"
#WATCH | पटना, बिहार: JDU नीरज कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल को इग्जैक्ट पोल कहकर कोई दावा नहीं कर सकता है लेकिन मतदाताओं का रुझान ये स्पष्ट करता है कि बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी। महिलाओं का मत प्रतिशत सबसे… pic.twitter.com/kcGUQuP1e6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Bihar Election 2025 Live: बिहार में रिकॉर्ड मतदान, महिलाएं रही आंगे
देश की आजादी के बिहार विधानसभा चुनाव में 2025 में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। पहली बार रिकॉर्ड 66.9 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। पहले चरण में छह नवंबर को 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, मंगलवार को दूसरे चरण में 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुष मतदाताओं का मतदान 62.8% और महिला मतदाताओं का मतदान 71.6% रहा।
