Bihar Election 2025 LIVE: '2015 में भी उन लोगों ने फोड़ दिए थे पटाखे, नतीजे के बाद...' RJD नेता मनोज झा का NDA पर तंज
Bihar Vidhan Sabha Election 2025 LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग सकुशल संपन्न हो गई है। कुछ जगहों पर छुटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्वक हुआ। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, महागठबंधन ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को नकारा है।

मनोज झा ने कसा तंज। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की दोनों चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस चुनाव में लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें महिलाओं की भूमिका सबसे बड़ी रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार NDA को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि, अंतिम परिणाम आने में अभी एक दिन शेष है, लेकिन बिहार में अभी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
2015 में भी उन लोगों ने फोड़ दिए थे पटाखे- राजद नेता मनोज कुमार झा
राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिलने पर कहा कि साल 2015 में भी उन लोगों ने पटाखे फोड़ दिए थे लेकिन नतीजे घोषित होने के बाद सारे पटाखे हमारे यहां भेज दिए गए थे।
#WATCH | पटना, बिहार: राजद नेता मनोज कुमार झा ने #BiharElection2025 एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिलने पर कहा, "...साल 2015 में भी उन लोगों ने पटाखे फोड़ दिए थे लेकिन नतीजे घोषित होने के बाद सारे पटाखे हमारे यहां भेज दिए गए थे।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर उन्होंने कहा,… pic.twitter.com/cqxjHfnuRq
Bihar Chunav LIVE: चौंकाने वाले होंगे बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम- मंत्री जोगाराम पटेल
राजस्थान मंत्री जोगाराम पटेल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जिट पोल ने जनता के सामने एक आंकड़ा रखा है और कम से कम 130 मिल रही है मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है और दो-तिहाई बहुमत से बनेगी और विश्वास कीजिए परिणाम आएंगे, चौंकाने वाले होंगे और NDA के पक्ष में होंगे।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): राजस्थान मंत्री जोगाराम पटेल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल ने जनता के सामने एक आंकड़ा रखा है और कम से कम 130 मिल रही है मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है और दो-तिहाई बहुमत से बनेगी और विश्वास कीजिए परिणाम… pic.twitter.com/ZEsWsu18IV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
Bihar Chunav Live: कल परिणाम आने के बाद बनेगी NDA की सरकार- मंत्री प्रेम कुमार
बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा कि NDA सरकार बनाने जा रही है। सोर्स से जानकारी मिल रही है और साफ नजर आ रहा है कि NDA की सरकार बनने वाली है। कल परिणाम आने के बाद NDA की सरकार बनेगी।
#WATCH पटना: बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "NDA सरकार बनाने जा रही है। सोर्स से जानकारी मिल रही है और साफ नजर आ रहा है कि NDA की सरकार बनने वाली है। कल परिणाम आने के बाद NDA की सरकार बनेगी।" pic.twitter.com/zsaQ9abhpA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
Bihar Chunav Live: जनता ने पहले ही NDA को वोट देने का बना लिया था मन- राम कृपाल यादव
भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जिट पोल के पहले ही ये तय हो गया था कि सरकार NDA की ही बनेगी और उसके अनुसार परिणाम आया है। परिणाम के पहले ही लोगों ने मन बना लिया था कि हम NDA को वोट करेंगे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
#WATCH पटना (बिहार): भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, 'एग्जिट पोल के पहले ही ये तय हो गया था कि सरकार NDA की ही बनेगी और उसके अनुसार परिणाम आया है। परिणाम के पहले ही लोगों ने मन बना लिया था कि हम NDA को वोट करेंगे और नीतीश कुमार को… pic.twitter.com/iUFf9GhcdK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
EVM से भरे एक ट्रक की घुसने की सूचना गलत- डीएम रोहतास
Bihar Exit Polls Result 2025 Live News: रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि कल शाम हमें सूचना मिली कि EVM से भरा एक ट्रक बाजार समिति, तकिया में घुसा है। यह सूचना मिलने के बाद, हमने पाया कि एक ट्रक 7:59 पर बाजार समिति में घुसा था और पुलिस ने उसकी पूरी जांच की थी। इसकी प्रविष्टि लॉगबुक में दर्ज की गई थी। प्रविष्टि में लिखा था कि ट्रक खाली बक्सों से भरा था। उम्मीदवार, उनके अधिकृत कर्मचारी और उनके समर्थक वहां बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन सभी के सामने ट्रक को खोला गया और उसमें ढेर सारे स्टील के बक्से मिले। हर बक्सा निकाला गया और सभी बक्से खाली पाए गए। पूरे ट्रक की जांच करने के बाद, सभी बक्सों को उसी ट्रक में वापस लोड कर दिया गया। वहां मौजूद सभी उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो गया कि EVM से लदे ट्रक के परिसर में घुसने की सूचना झूठी थी और ऐसी अफवाहें नहीं फैलाई जानी चाहिए, क्योंकि स्थिति बहुत संवेदनशील है।
#WATCH बिहार: रोहतास की ज़िलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया, "कल शाम हमें सूचना मिली कि EVM से भरा एक ट्रक बाज़ार समिति, तकिया में घुसा है। यह सूचना मिलने के बाद, हमने पाया कि एक ट्रक 7:59 पर बाज़ार समिति में घुसा था और पुलिस ने उसकी पूरी जांच की थी; इसकी प्रविष्टि लॉगबुक में दर्ज की… pic.twitter.com/nOp6Ytn0c0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
Bihar Election Result Live Updates: 80 लाख मतदाता वोट देने से हुए हैं वंचित- आप सांसद संजय सिंह
AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि अभी 14 नवंबर तक परिणाम की प्रतीक्षा करनी होगी। जो वोट चोरी हुई है उसका बहुत व्यापक असर इस चुनाव पर पड़ेगा। इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि 80 लाख वोट बिहार में चोरी हुए हैं। 80 लाख मतदाता वोट देने से वंचित हुए हैं।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "अभी 14 नवंबर तक परिणाम की प्रतीक्षा करनी होगी। जो वोट चोरी हुई है उसका बहुत व्यापक असर इस चुनाव पर पड़ेगा। इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि 80 लाख वोट बिहार में चोरी हुए हैं। 80 लाख मतदाता वोट देने से वंचित हुए हैं..." pic.twitter.com/aZCvdKSYOr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
बिहार ने विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पक्ष में वोट दिया है- गिरिराज सिंह
Bihar Election Result Live Updates: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे? लालू यादव जैसे भ्रष्ट को क्यों वोट देगा जिन्होंने परिवार के लिए ही जीवन जिया। किस यादव की मदद किए? ना गरीब की मदद की ना यादव की। बिहार ने विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पक्ष में वोट दिया है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे?...लालू यादव जैसे भ्रष्ट को क्यों वोट देगा जिन्होंने परिवार के लिए ही जीवन जिया। किस यादव को मदद किए?... ना गरीब की मदद की ना यादव की... बिहार ने विकास के… pic.twitter.com/CkPKQqUyvp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
Bihar Election 2025 LIVE: मतदाताओं ने चुपचाप डाला है अपना वोट- दिलीप जायसवाल
#WATCH पटना, बिहार | बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "मतदाताओं ने अपना जनादेश दे दिया है और अब यह EVM में बंद हो गया है। हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है। बिहार की जनता NDA सरकार को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। जब सत्ता… pic.twitter.com/voleq3SUJ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
पटना में आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक बढ़ाई गई
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE News: पटना में मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलाधिकारी ने विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई है और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
Bihar polls: Model Code of Conduct extended till Nov 16 in Patna, ban on victory processions
— ANI Digital (@ani_digital) November 13, 2025
Read @ANI Story| https://t.co/X2A9QUeyCz #BiharElections #VoteCounting #ModelCodeofConduct pic.twitter.com/nyObUkjjjO
Bihar Election 2025 LIVE: तेजस्वी अपनी पराजय को लेकर चिंतित- JDU नेता केसी त्यागी
तेजस्वी यादव के बयान पर JDU नेता केसी त्यागी ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी संभावित पराजय को लेकर चिंतित हैं इसलिए इस तरह के वक्तव्य दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल को जनता ने सराहा है। इस बार महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।
#WATCH दिल्ली: तेजस्वी यादव के बयान पर JDU नेता केसी त्यागी ने कहा, "तेजस्वी यादव अपनी संभावित पराजय को लेकर चिंतित हैं इसलिए इस तरह के वक्तव्य दे रहे हैं..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल को जनता ने सराहा है...इस बार महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया… pic.twitter.com/Xi1qUPztZe
