विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: डीआरसीसी कर्मचारी आज से हड़ताल पर, वजह- मांगे नहीं की गई पूरी; अब योजनाएं होंगी प्रभावित

By shiv kumar mishraEdited By: Aysha Sheikh
Published: Tue, 10 Oct 2023 09:21 AM (IST)

Bihar Latest News आज यानी 10 अक्टूबर से डीआरसीसी कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं। डीआरसीसी के गुंजन वर्मा ने ...और पढ़ें

Bihar News: डीआरसीसी कर्मचारी आज से हड़ताल पर, वजह- मांगे नहीं की गई पूरी; अब योजनाएं होंगी प्रभावित
Bihar News: डीआरसीसी कर्मचारी आज से हड़ताल पर, वजह- मांगे नहीं की गई पूरी; अब योजनाएं होंगी प्रभावित

HighLights

  1. पांच सूत्री मांग को लेकर आज से हड़ताल
  2. हड़ताल पर जाने से योजनाएं होंगी प्रभावित

जागरण संवाददाता, अरवल/हाजीपुर/सिवान। डीआरसीसी कर्मियों द्वारा कार्यालय के कार्य को ठप करने का एलान किया गया है। डीआरसीसी के प्रतिश कुमार सिन्हा ने कहा कि हम लोग 10 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है।

बिहार विकास मिशन को हम लोगो के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि पूर्व में जो हम लोगों की मांगो को पूरा करने की बात कही गयी थी, अगर दिनांक 5 अक्टूबर तक विभाग द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो हमलोग 10 अक्टूबर से प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे

पांच सूत्री मांग को लेकर आज से सभी कर्मचारी हड़ताल पर

डीआरसीसी के गुंजन वर्मा ने बताया कि पांच सूत्री मांग को लेकर आज से सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार विकास मिशन के तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक ने कई बिंदुओं पर लिखित समझौता कर हड़ताल स्थगित कराई थी, लेकिन मांगे पूरी नहीं की गई।

इसी से आक्रोशित होकर सिंगल विंडो आपरेटर मल्टीपरपस असिस्टेंट 10 अक्टूबर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल की जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पूर्व में ज्ञापन दिया गया है।

डीआरसीसी कर्मियों के हड़ताल पर जाने से योजनाएं होंगी प्रभावित

डीआरसीसी कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना में शामिल बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम प्रभावित होंगी।

इस संबंध में बिहार राज्य सिंगल विंडो आपरेटर-मल्टीपर्पस असिस्टेंट संघ के जिलाध्यक्ष रवि शेखर देव ने बताया कि बिहार विकास मिशन और सरकार की उदसीनता से कर्मी निराश और आहत हैं।

वे अति महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिर भी सरकार और विभाग को कर्मियों की चिंता नहीं है। ऐसे में, अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। वहीं, योजनाएं प्रभावित ना हो तथा छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें -

Bihar Weather: बिहार में थम गया बारिश का सिलसिला, अब गर्म रहेगा मौसम; मौसम विज्ञानी ने किसानों को दी ये सलाह

सुनिए जी! बिहार के इस बड़े अस्पताल से दवा नहीं, दर्द लेकर लौट रहे लोग; पीड़ित ने कहा- मर जाएंगे पर अब वहां नहीं जाएंगे