Deoghar News: लूट के वाहनों से बिहार में हो रही अवैध शराब की तस्करी
अब बिहार की पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह लोग शराब की तस्करी को अंजाम देते हैं।
जागरण संवाददाता, देवघर : जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से एक स्कार्पियो चालक को नशा खिलाकर गाड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में अंतरप्रांतीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि महिलाओं व बच्चों को आगे करके ये बदमाश गाड़ियों को किराए पर लेते हैं। फिर इसी तरह से चालक को नशा खिलाकर गाड़ी लूट लेते थे।
पारस ने चिराग पर साधा निशाना, कहा-दल जुट सकता है पर दिल नहीं; बीजेपी से नजदीकी पर भी उठाए सवाल
इन गाड़ियों का उपयोग बाद में बिहार में शराब तस्करी में किया जाता है। इन गाड़ियों के माध्यम से झारखंड से शराब ले जाकर बिहार में बेची जाती है। ऐसे में अगर बिहार पुलिस गाड़ी पकड़ भी लेती है तो असली बदमाश का पता नहीं चल पाता है। गिरफ्तार आरोपितों में रांची के धुर्वा डैम साइड का रहने वाला सूरज कुमार भी शामिल है।
मामले का खुलासा होने के बाद अब बिहार की पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह लोग महिलाओं और बच्चों को ढाल बनाकर शराब की तस्करी को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।