विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म; बाद में वीडियो भी कर दिया वायरल

By Naki Imam(Phulwari)Edited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 03 Dec 2023 01:36 PM (IST)

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में शादी का झांसे देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ। इंटरनेट मीडिया पर किशोरी का एक युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपित ने शादी का झांसे देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। जब किशारी ने शादी के लिए दवाब बनाया तो आरोपित युवक ने वीडियो और फोटो प्रसारित कर दिया।

परिवार को मिली जानकारी तो मचा हड़कंप

इसकी जानकारी जब लड़की के परिवार वालों को मिली तो हड़कंप मच गया। स्वजन किशोरी को लेकर फुलवारीशरीफ थाना पहुचें और युवक के खिलाफ प्राथमिक कराई। पुलिस युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है। किशोरी का मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया।

अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित

किशोरी के स्वजनों ने पुलिस को बताया है कि छह माह पहले फुलवारीशरीफ के एक इलाके का रहने वाले युवक से किशोरी का परिचय हुआ। बाद में दोनों दोस्त बन गए। नाबालिग लड़की का कहना है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया और अवैध संबंध बनाया। युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।

थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ नाजायज संबंध बनाने और आपत्तिजनक फोटो, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने समेत अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अब सोशल स्टॉक एक्सचेंज से पैसे जुटाएंगे आधा दर्जन एनजीओ, आईपीओ के जरिए उठा सकते हैं 50 लाख तक की पूंजी

यह भी पढ़ें- बिहार में गंगा नदी के आसपास निर्माण पर लगी पाबंदी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला