Move to Jagran APP

Bihar Crime News: आरा में सोयी अवस्था में पूर्व पैक्स अध्यक्ष की गड़ासा मारकर हत्या

भोजपुर में दलान में सोए एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। बाद में कमरे से शव बरामद किया गया। मृतक 62 वर्षीय राजेन्द्र उपाध्याय पीरो के नोनार गांव के निशान थे। पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रहे थे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:23 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 11:23 AM (IST)
Bihar Crime News: आरा में सोयी अवस्था में पूर्व पैक्स अध्यक्ष की गड़ासा मारकर हत्या
भोजपुर के नोनार गांव में हत्या के बाद शोकाकुल स्वजन।

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत हसनबाजार ओपी के नोनार गांव में रविवार की देर रात दलान में सोए एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। बाद में कमरे से शव बरामद किया गया। मृतक 62 वर्षीय राजेन्द्र उपाध्याय पीरो के नोनार गांव के निशान थे। पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रहे थे। उनके सिर के भाग में गहरे जख्म का निशान पाया गया है। अभी घटना का कारण पता नहीं चल सका है। स्वजन अज्ञात अपराधियों पर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पूछताछ कर हर ऐंगल से तफ्तीश कर रही है। आपसी रंजिश की भी संभावना जताई जा रही है। वारदात के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार (गड़ास) भी बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद सोमवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया। वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।

loksabha election banner

दलान में सोए थे तभी वारदात को दिया गया अंजाम


बताया जाता है कि नोनार गांव निवासी राजेंद्र उपाध्याय की पौत्री की शादी आरा शहर के पकड़ी रोड में हुई है। परिवार के अधिकांश सदस्य और महिलाएं आरा आई थीं। राजेन्द्र घर पर अपने एक पोते गोल्डेन के साथ थे। इस दौरान रात में  खाना खाकर दलान में सोए हुए थे। इस बीच धारदार हथियार से मारकर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान किसी कोइसकी भनक तक नहीं लगी।

घर लौटा छोटा पुत्र तो देखा दलान में था शव

बताया जाता है कि राजेन्द्र उपाध्याय का छोटा पुत्र अभिषेक उपाध्याय रविवार की देर रात जब घर लौटा तो उसने दलान में खून से लथपथ अपने पिता का शव देखा। बाद में शोर-शराबे पर आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना मिलने पर हसनबाजार ओपी की पुलिस भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद शव को बरामद किया जा सका। आसपास तलाशी लेने पर हत्या में प्रयुक्त गड़ास भी बरामद हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.