Move to Jagran APP

Bihar Crime: लड़की की रात वाली गलती अब उसे पड़ रही है भारी, छपरा से दिल्ली तक फ्लैट की बताई कहानी

बिहार के छपरा में वर्ष 2014 में एक लड़की के साथ एक युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। प्रेमी उसे दिल्ली भी ले गया वहां भी उसने गंदा काम किया। अब वो तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है।

By JagranEdited By: Rahul KumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 06:59 PM (IST)
Bihar Crime: लड़की की रात वाली गलती अब उसे पड़ रही है भारी, छपरा से दिल्ली तक फ्लैट की बताई कहानी
छपरा में प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप। सांकेतिक तस्वीर

संसू, गड़खा (छपरा)। बिहार के छपरा में एक युवती ने शादी का झांसा देकर 2014 से अलग-अलग जगह ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका प्रेमी उसे दिल्ली लेकर गया और फ्लैट में उसके साथ गंदा काम करता रहा। लेकिन अब जब शादी की बात आई तो तेजाब से जला देने की धमकी दी जा रही है। 

loksabha election banner

आठ साल तक झांसा देकर करता रहा गंदा काम

गड़खा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाना पुलिस से शिकायत की है कि वर्ष 2014 से ही एक युवक शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पहले शादी की बात करने पर वह टालता रहा और अब तेजाब से जला देने एवं जान से मारने की धमकी देने लगा है। हर तरफ से निराश होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। 

दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर करता रहा यौण शोषण

बताया कि वर्ष 2014 में आरोपित गड़खा के खदहां गांव निवासी मो. इसराइल मियां उनके यहां आया और रात में रुक गया। उस रात उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया तथा केस करने पर शादी करने की बात कही। फिर वह जब तब ऐसा करने लगा। बाद में शादी करने की बात कह वह पीड़िता को अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां स्थान बदल कर कई जगह रहा और उसका यौन शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने नौ अगस्त, 2022 को उससे पूछा कि शादी करने के लिए दिल्ली लाया तो फिर शादी क्यों नहीं कर रहे। इस पर उसने घर चलने पर शादी करने की बात कही। अगले दिन सुबह में जब वह उठकर काम पर जाने के लिए निकला तो आया नहीं और मोबाइल भी स्वीच आफ बताने लगा।

अब तेजाब से जलाने की दी रही है धमकी

इसके बाद वह 16 अगस्त, 2022 को गांव लौट गई तो वह दो दिन बाद ही फोन कर उसे तेजाब से जला देने एवं जान से मारने की धमकी देने लगा।  थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने कहा कि शिकायती आवेदन मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.