Move to Jagran APP

Bihar CoronaVirus ALERT: बिहार में 20 हजार के पार गया कोरोना संक्रमण, अब रोज होंगे एक लाख टेस्ट

Bihar CoronaVirus ALERT बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की तेज रफ्तार की स्थिति यह है कि यहां सक्रिय मामलों का आंकड़ा कुछ ही दिनों में 20 हजार के पार चला गया है। अब रोज एक लाख से अधिक जांच की व्‍यवस्‍था भी की जा रही है।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 01:48 PM (IST)
Bihar CoronaVirus ALERT: बिहार में 20 हजार के पार गया कोरोना संक्रमण, अब रोज होंगे एक लाख टेस्ट
बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की जांच की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना, स्‍टेट ब्यूरो। Bihar CoronaVirus ALERT बिहार में कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) अपनी पूरी रफ्तार में है। 13 दिनों के अंदर राज्य में 20 हजार संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग (Department of Health) ने कोरोना टेस्ट (COVID-19 Test) की संख्या लाख के पार ले जाने की योजना तैयार की है। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोज करीब डेढ़ से पौने दो लाख टेस्ट करने की स्वास्थ्य विभाग की योजना है। संभावना है अगले सप्ताह से रोज डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट होने लगेंगे।

loksabha election banner

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों का बढ़ेगा लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज किए जाने वाले टेस्ट का 99 फीसद हिस्सा मेडिकल कॉलेज अस्पतालों द्वारा किया जा रहा है। शेष एक फीसद हिस्सा प्राइवेट लैब कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा अभी किए जा रहे टेस्ट की संख्या में वृद्धि करेगा। इसकी समीक्षा हो रही है।

आरटीपीसीआर समेत तीन तरह के टेस्ट

राज्य के 18 सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल अभी आरटीपीसीआर, टू़-नेट और एंटीजन टेस्ट कर रहे हैं। ये अस्पताल एक दिन में 40 हजार आरटीपीसीआर, 54 हजार एंटीजन और तकरीबन तीन हजार टू-नेट टेस्ट कर रहे हैं। जबकि, 15 प्राइवेट लैब मिलाकर एक दिन में दो हजार टेस्ट ही कर पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक सप्ताह के अंदर आरटीपीसीआर के साथ एंटीजन और टू-नेट टेस्ट की संख्या बढ़ेगी।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल और किए जा रहे टेस्ट

अस्पताल               आरटीपीसीआर      अन्य

आइजीआइएमएस         5000                 122

आरएमआरआइ            5700                 00

एम्स पटना                   2200                 00

डीएमसीएच                 2200                 164

एसकेएमसीएच            3200                 17

पीएमसीएच                 3800                 162

एनएमसीएच                2900                 00

एएनएसीएच                2500                 83

जेएलएनएमसीएच        25000               119

जेएनकेटीएमसीएच      2500                  56

जीएमसी, बेतिया         1200                  66

वीआइएमएस             1300                  24

केएमसी कटिहार         1300                 00  

एनएसएमसी बिहटा      3000                 25

एनजीएमएसी              700                   00

एनएमसी सासाराम       2000                 00

एनएमसी मधुबनी         400                   00

एलबीकेएमसी             400                   10

प्राइवेट अस्पतालों में हो रहे टेस्ट

सरल पैथ, सेन लैब, पाथ काइंड, लाल लैब, इंदिरा लैब: आरटीपीसीआर टेस्‍ट - रोजाना 1520

पारस एचएमआरआइ व अन्य अस्‍पताल: एंटीजन टेस्‍ट - रोजाना 452


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.