विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में महागठबंधन को झटका, कुंतल कृष्ण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा; CM नीतीश के नेतृत्व पर उठाए सवाल

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sat, 17 Jun 2023 12:48 PM (IST)

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी के मंत्री पद से इस्तीफे पर सियासत अभी थमा नहीं ...और पढ़ें

प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा; बोले- CM ने हमेशा पार्टी का किया विरोध
प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा; बोले- CM ने हमेशा पार्टी का किया विरोध

HighLights

  1. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने पार्टी से दिया इस्तीफा
  2. नीतीश कुमार के नेतृत्व पर उठाए सवाल
  3. कुंतल कृष्ण बोले- पार्टी ने CM नीतीश के सामने किया आत्मसमर्पण

पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। बिहार में नीतीश सरकार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को एक और झटका लगा है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष सुमन मांझी (Santosh Suman Manjhi) के मंत्री पद से इस्तीफे पर सियासत अभी थमा भी नहीं है कि कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण (Kuntal Krishna) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कुंतल कृष्ण ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के तेजतर्रार प्रदेश प्रवक्‍ता कुंतल कृष्ण ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफे का एलान किया है। कांग्रेस ने 2014 में सीवान के महाराजगंज उपचुनाव में कुंतल कृष्ण को टिकट दिया था। हालांकि, वे हार गए थे।

कुंतल कृष्ण बोले- CM नीतीश के आगे सरेंडर कर चुकी है पार्टी 

पार्टी को अलविदा कहते हुए कुंतल कृष्ण ने नीतीश कुमार के नेतृत्‍व का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया है। वहीं, कांग्रेस ने नीतीश कुमार के आगे आत्‍मसमर्पण कर दिया है। 

विपक्षी दलों को जोड़ने से पहले CM नीतीश का अपना खेमा टूटा

पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक से पहले प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण के इस्तीफा से कांग्रेस में भी खलबली मच गई है। एक तरफ नीतीश कुमार विपक्ष के सभी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने में जुटे हैं। वहीं, उनके अपने खेमे में ही दरार पड़ रही है।