विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'...वो पुतिन जैसा शासन चलाना चाहते हैं', भाजपा पर भड़के अखिलेश प्रसाद; बोले- कांग्रेस हमेशा बिहार सरकार के साथ

By Sunil RajEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 09 Oct 2023 12:45 PM (IST)

Bihar Politics बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा सभी राजनीतिक दलों ...और पढ़ें

भाजपा पर भड़के अखिलेश प्रसाद; बोले- कांग्रेस हमेशा बिहार सरकार के साथ
भाजपा पर भड़के अखिलेश प्रसाद; बोले- कांग्रेस हमेशा बिहार सरकार के साथ

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने घोषणा की है कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का जयंती समारोह इस वर्ष 26 अक्टूबर को मिलर हाई स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

पूजा की वजह से तिथि थोड़ी आगे बढ़ाई जा रही है। पूर्व में यह आयोजन 21 अक्टूबर को होता रहा है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर भी जोरदार हमला बोला।

डॉ. सिंह ने रविवार को भारत सेवक समाज सभागार में श्रीकृष्ण जयंती आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में यह सहमति बनी कि इस वर्ष यह आयोजन 26 अक्टूबर को होगा, ताकि पूजा-पाठ के दौरान किसी को परेशानी न हो।

जातीय गणना पर कांग्रेस सरकार के साथ: अखिलेश प्रसाद

याद रहे अखिलेश प्रसाद वर्ष 2000 से श्री बाबू का जयंती समारोह आयोजित कर रहे हैं। बैठक के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि जाति आधारित गणना पर कांग्रेस हमेशा सरकार के साथ रही है। भाजपा तो इस पर सवाल उठाएगी ही क्योंकि वह प्रारंभ से गणना का विरोध करती रही है।

पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट तक गई। उन्होंने कहा कि जो गरीब हैं या सवर्णों में आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें तो आरक्षण मिलना ही चाहिए। रही आंकड़ों में त्रुटि की बात तो सरकार इसे जरूर देखेगी।

जेपी नड्डा से जुड़े सवाल पर क्या बोले अखिलेश?

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा भाजपा सभी राजनीतिक दलों को समाप्त कर पुतिन जैसा शासन चलाना चाहती है। ये उसी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। बैठक में वीणा शाही, कपिलदेव प्रसाद यादव, बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, विनोद शर्मा, सुमन कुमार आशुतोष शर्मा, एवं दर्जनों अन्य नेता उपस्थित थे।

ये भी पढे़ं -

रात के अंधेरे में मानवता हुई शर्मसार, चुपके से नवजात को सड़क किनारे फेंका; नहीं बच सकी उसकी जान

स्कूल में सो रहे संचालक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने खिड़की के रास्ते घुसकर दिया घटना को अंजाम