Move to Jagran APP

सोनिया गांधी के अं‍तरिम अध्‍यक्ष बनने से गदगद है बिहार कांग्रेस, कहा- पार्टी को मिलेगी मजबूती

सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्‍यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर बिहार कांग्रेस में भी हर्ष व्‍याप्‍त है। नेताओं ने कहा इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 10:25 PM (IST)
सोनिया गांधी के अं‍तरिम अध्‍यक्ष बनने से गदगद है बिहार कांग्रेस, कहा- पार्टी को मिलेगी मजबूती
सोनिया गांधी के अं‍तरिम अध्‍यक्ष बनने से गदगद है बिहार कांग्रेस, कहा- पार्टी को मिलेगी मजबूती

पटना [राज्य ब्यूरो]। सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्‍यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर बिहार कांग्रेस में भी हर्ष व्‍याप्‍त है। प्रदेश इकाई के नेताओं ने खुशी जाहिर की है और सोनिया गांधी को बधाई दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने कहा कि सोनिया गांधी अपने नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करती रही हैं। सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।

loksabha election banner

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी एकजुटता के साथ फिर उठ खड़ी होगी। उनकी अगुवाई में कांग्रेस मोदी सरकार का मुकाबला करने में पूरी तरह समर्थ होगी।

पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी और डॉ समीर कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने की खबर से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि सोनिया गांधी सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने कहा कि अब हम दोगुनी ताकत से लड़ेंगे। कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आनंद माधव, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल एवं उपाध्यक्ष मंजीत आनंद साहु आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.