Bihar Lockdown Curfew Pass: बिहार में लॉकडाउन, घर से निकलना जरूरी हो तो साथ रखने होंगे ये कागजात
Bihar Full Lockdown Curfew Pass बिहार में अब पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसी हालत में केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही घर से बाहर निकलने की छूट मिलेगी। इसके लिए वैध कागजात साथ रखने जरूरी होंगे। जानिए और भी जरूरी बातें...
पटना, ऑनलाइन डेस्क। Bihar Complete Lockdown Curfew Pass Rules: बिहार में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को थामने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने आखिरकार 15 मई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन (Full Lockdown in Bihar) का एलान कर दिया है। ऐसी स्थिति में आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को अपने कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए कर्फ्यू पास की आवश्यकता पड़ सकती है। कुछ लोग बगैर ई-पास के बगैर भी आवागमन कर सकेंगे। जानकारी के लिए पूरी खबर पढि़ए। कर्फ्यू पास कैसे बनेगा और इसके लिए क्या व्यवस्था होगी, इसके बारे में आगे जानिए...
Bihar Lockdown Update: बिहार में आज से 15 मई तक लॉकडाउन, यहां जानें गाइडलाइन की हर जरूरी बात
हर तरह के वाहन परिचालन पर रहेगी रोक
लॉकडाउन के तरह किसी भी वाहन के परिचालन पर रोक रहेगी। आवश्यक सेवा में शामिल वाहनों को भी ई पास बनाना होगा। इसके लिए serviceonline.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसी पोर्टल पर आवेदन के लिए लिंक मिलेगा। आवेदन के साथ समुचित दस्तावेज अटैचमेंट के रूप में अपलोड करना होगा। ई पास निर्गत होने पर आपके मोबाइल और ईमेल पर एक लिंक प्राप्त होगा। इसे खोलकर आप अपना ई पास डाउनलोड कर सकेंगे।
रेलवे यात्रियों के लिए टिकट दिखाना ही पर्याप्त
रेलवे और हवाई यात्रियों के लिए उनका टिकट दिखाना ही पर्याप्त होगा। लेकिन यह ध्यान रखें कि आपको लेने और छोड़ने के लिए कोई नहीं घर से निकले। अगर ऐसा करना जरूरी हो तो पहले कर्फ्यू पास के लिए अप्लाई करें और निर्गत होने के बाद ही घर से बाहर निकलें।
ये भी पढ़ें, बिहार में 15 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, CM नीतीश ने खुद दी जानकारी
इन सेवाओं से जुड़े लोगों को मिलेगी छूट
पूर्ण लॉकडाउन में सरकार अस्पताल, दवा व्यवसाय, एंबुलेंस सेवा, रेलकर्मी, पुलिसकर्मी, दूरसंचार कर्मी, मीडिया कर्मी, नगर निगम कर्मी, पुलिस वाले और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को आवाहाजी की छूट देगी। लेकिन इन जगहों पर कार्यरत लोगों को अपने साथ अपने संस्थान का फोटो युक्त वैध पहचान पत्र होना जरूरी है। सरकारी कर्मी तो अपने वैध पहचान पत्र के आधार पर केवल अपने कार्यस्थल पर जाने-जाने की छूट हासिल कर सकेंगे। लेकिन निजी कर्मियों को प्रशासन से कर्फ्यू पास लेना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें, बिहार में लॉकडाउन दौरान 4 घंटे खुलेंगी दुकानें, यहां लटकेंगे ताले
पिछली बार एसडीओ के ऑफिस से जारी हो रहा था पास
पिछली बार एसडीओ के स्तर से कर्फ्यू पास जारी करने की व्यवस्था की गई थी। इस बार कर्फ्यू पास कैसे बनेगा, इसके लिए आज शाम या कल तक व्यवस्था बन सकती है। जब तक प्रशासन इस बारे में पूरी जानकारी जारी नहीं कर देता, तब तक आपको अपना वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर साथ रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें, आज से बिहार फिर लॉक, पिछले वर्ष की पाबंदियां लोगों को आने लगी याद
बीमार मरीजों को भी होगी अस्पताल तक जाने की छूट
बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने और आने के लिए छूट रहेगी। इसके लिए अगर उपलब्ध हो तो डॉक्टर के कागजात अपने साथ रखें। अगर स्वजन को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही हो तो वे भी डॉक्टर के कागजात के साथ अपना कोई पहचान पत्र फिलहाल साथ रखें और प्रशासन की ओर से सूचना जारी होते ही कर्फ्यू पास के लिए आवेदन कर दें।