बिहार में खुलेंगे BHU के दो कैंपस? CM सम्राट चौधरी ने केंद्र से की मांग, 211 कॉलेजों के लिए 5275 करोड़ भी मांगे
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से राज्य में बीएचयू के दो केंद्र खोलने और 211 नए डिग्री ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक करते सीएम सम्राट चौधरी। सौ-एक्स
HighLights
बीएचयू के दो केंद्र खोलने का अनुरोध।
211 कॉलेजों के लिए 5275 करोड़ रुपये मांगे।
विक्रमशिला विश्वविद्यालय की पुनस्थापना का आग्रह।
राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्र सरकार से बिहार ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के दो केंद्र राज्य में खोलने का अनुरोध किया है।
साथ ही राज्य में नए खुले 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए प्रति महाविद्यालय 25 करोड़ रुपये की दर से 5275 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से यह अनुरोध किया। वे मुख्यमंत्री जोशी के साथ सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में बिहार में उच्च शिक्षा तथा स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के अतिरिक्त केंद्र प्रायोजित योजनाओं समीक्षा कर रहे थे।
बिहार में बीएचयू के दो कैंपस खोले केंद्र सरकार : मुख्यमंत्री
इन योजनाओं के अंतर्गत कुल 101 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। परियोजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सरकारी विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य में लगभग 80 प्रतिशत विद्यालय सरकारी हैं। 80 प्रतिशत विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों में नामांकित हैं।
विक्रमशिला विश्वविद्यालय की पुनस्थापना के लिए 220 एकड़ जमीन हस्तांतरित
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय की पुनस्थापना के लिए 220 एकड़ जमीन हस्तांतरित कर दी गयी है। हमारा आग्रह है कि केंद्र सरकार आगे की प्रक्रिया शुरू करे।
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी।
बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर के अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार अधिकारी उपस्थित थे।
