Move to Jagran APP

सीएम नीतीश के करीबी MLC ने कहा- मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे, भाजपा के झगड़े में जदयू की एंट्री

Bihar Politics बिहार में भाजपा के दो नेताओं के झगड़े में जदयू भी कूद गया है। मामला सरकार के मंत्रियों को भ्रष्‍ट बताए जाने और नेतृत्‍व को दिशाहीन बनाए जाने तक पहुंच गया है। भाजपा के झगड़े में जदयू की इंट्री संजय बोले-मुंह न खुलवाएं ज्ञानू

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 12:29 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 08:24 AM (IST)
सीएम नीतीश के करीबी MLC ने कहा- मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे, भाजपा के झगड़े में जदयू की एंट्री
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: भाजपा के दो विधायकों के झगड़े में मंगलवार को जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय सिंह (JDU MLC Sanjay Singh) की भी एंट्री हो गई। उन्होंने आते ही धमाका किया-भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (BJP MLA Gyanendra Singh Gyanu) मुंह न खुलवाएं। मुंह खोल देंगे तो मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे। संजय की नाराजगी ज्ञानू के बयान के उस हिस्से पर है, जिसमें उन्होंने कहा है-एमएलसी यानी विधान परिषद के सदस्यों की कोई वैल्यू नहीं है। मालूम हो कि संजय सिंह जदयू के प्रवक्ता भी हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के विरोधियों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, इस बार उनके निशाने पर भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू हैं। ज्ञानू खुद नीतीश के करीबियों में रहे हैं।

loksabha election banner

ज्ञानू ने कहा था- भ्रष्‍ट हैं भाजपा कोटे के मंत्री

भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू कुछ दिन पहले पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को दिशाविहीन बताकर विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने भाजपा के मंत्रियों के बारे में कहा-इनमें से ज्यादा भ्रष्ट और रिश्वतखोर हैं। पार्टी नेतृत्व ने ज्ञानू की टिप्पणी का अबतक संज्ञान नहीं लिया है। लेकिन, पार्टी के विधान परिषद सदस्य नवल किशोर यादव नाराज हुए। उन्होंने ज्ञानू पर तीखी टिप्पणी की। कहा कि मंत्री न बनने के कारण ज्ञानू के पेट में पीड़ा हो रही है। पीड़ा जब कभी तेज होती है, वह उल्टा-पुल्टा बोलने लगते हैं। यादव ने आरोप लगाया कि ज्ञानू आइएएस, आइपीएस अफसरों की लाइजनिंग करते हैं। अप्रत्यक्ष रूप से यह कहा गया कि लाइजनिंग का कारोबार ज्ञानू की कमाई का जरिया है। उन्होंने कटाक्ष किया- ज्ञानू को रिश्वतखोरों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अपनी पार्टी के उपाध्‍यक्ष पर भड़के जदयू नेता, कहा- राजनीतिक बड़बोलापन ठीक नहीं

विधान पार्षद नवल किशोर यादव पर भड़के ज्ञानू

असल में ज्ञानू ने नवल किशोर यादव के संदर्भ में कहा था कि विधान परिषद के सदस्यों की कोई वैल्यू नहीं है। जदयू के विधान परिषद सदस्य ने उनकी टिप्पणी का बुरा माना। संजय ने ज्ञानू को याद दिलाया कि किस तरह बाढ़ विधानसभा के चुनाव में उन्होंने विधान परिषद सदस्यों की मदद ली थी। संजय ने धमकी दी कि वे मुंह खोलेंगे तो ज्ञानू का मुंह दिखाना मुहाल हो जाएगा। हम बता देंगे कि ज्ञानू किसकी दी हुई गाड़ी की सवारी करते हैं। किन लोगों से उपहार के तौर पर क्या-क्या लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.