एशियन गेम्स में भारत को स्कीट में दो कांस्य, CM सम्राट चौधरी ने महिला-पुरुष टीम को दी बधाई
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की स्कीट स्पर्धा में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतने वाली महिला ...और पढ़ें

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई।
HighLights
मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स 2026 स्कीट पदक विजेताओं को बधाई दी।
भारतीय महिला और पुरुष टीमों ने दो कांस्य पदक जीते।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और तालमेल की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की स्कीट स्पर्धा में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतने वाली महिला और पुरुष टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी है।
उन्होंने एक्स पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन तालमेल की सराहना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स की स्कीट स्पर्धाओं में भारतीय महिला और पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है।
कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
दोनों टीमों ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। महिला स्कीट टीम में माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और रायजा ढिल्लों शामिल रहीं।
टीम ने कुल 331 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं पुरुष टीम में भावतेघ सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नरूका और मैराज अहमद खान ने हिस्सा लिया। पुरुष टीम ने 346 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल और प्रतियोगिता में एकाग्रता ने भारत को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम कर रहे रोशन
उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर लगातार देश का नाम रोशन कर रहे हैं। एशियन गेम्स में हासिल की गई यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए एशियन गेम्स के आगामी मुकाबलों के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।
