Move to Jagran APP

Bihar Chunav Results 2020: कांग्रेस बोली-नीतीश को गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं, मतों का किया अपहरण

Bihar Chunav Results 2020 बिहार चुनाव के नतीजों में हेरफेर का आरोप लगा प्रदेश कांग्रेस ने सरकारी तंत्र पर मतों के अपहरण का आरोप लगाया है। नेताओं ने कहा कि सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर परिणामो में हेरफेर की गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:14 PM (IST)
Bihar Chunav Results 2020: कांग्रेस बोली-नीतीश को गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं, मतों का किया अपहरण
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के परिणाणों में हेरफेर का आरोप लगाया है।

पटना, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में हेरफेर का आरोप लगा प्रदेश कांग्रेस ने सरकारी तंत्र पर मतों के अपहरण का आरोप लगाया है। चुनावी नतीजे आने के बाद बिहार  कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह और विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस के सामने ये आरोप लगाए। डॉ झा ने कहा कि मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर परिणामो में हेरफेर की गई। सीधे-सीधे मुख्यमंत्री आवास पर उंगली उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से मतगणना में लगे अधिकारियों को फोन किया गया। यह वोट का अपहरण है। बिहार की जनता और मतदाता समझ चुके हैं कि चुनाव के नतीजों को प्रभावित कर एनडीए सत्ता तक पहुंचने में सफल हुई है।

prime article banner

नीतीश कुमार के प्रति लोगों के अंदर गुस्सा

अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति लोगों के अंदर काफी गुस्सा था। लोगों का यह गुस्सा चुनाव के दौरान भी लोगों ने देखा। कल दोपहर तीन बजे के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री आवास में बैठ जनमत का अपहरण कराया। हमारे कई साथी जीत चुके थे। बावजूद छह घंटे तक उनका सॢटफिकेट रोका गया। हिलसा, टेकारी, किशनगंज, बरबीघा की सीट पर गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग का फैसला नही लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

प्रशासनिक हेराफेरी से जनमत की चोरी

प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि चुनाव परिणाम को अंतिम समय मे प्रभावित किया गया। प्रशासनिक हेराफेरी से जनमत की चोरी की गई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी के आधे विधायकों को जनता ने हराया और नीतीश कुमार को जनता ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राजद का जो भी फैसला होगा कांग्रेस उसके साथ होगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा इतना कुछ होने के बाद नीतीश कुमार को बिहार की गद्दी पर बैठने का हक नहीं है। उन्हें अंतर्मन की आवाज सुन तत्काल एक अणे मार्ग खाली कर देना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.