Move to Jagran APP

बिहार चुनाव 2020ः टि्वटर पर दौड़ा स्टार प्रचारकों का चुनावी अभियान, जो सभाओं में नहीं रहे मौजूद वो यहां रहे सक्रिय

कोरोना काल में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पांच नवंबर की शाम खत्म हुए प्रचार में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की अहम भूमिका रही। टि्वटर पर सभी दलों के स्टार प्रचारकों का चुनावी अभियान दौड़ लगाता रहा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:14 PM (IST)
बिहार चुनाव 2020ः टि्वटर पर दौड़ा स्टार प्रचारकों का चुनावी अभियान, जो सभाओं में नहीं रहे मौजूद वो यहां रहे सक्रिय
बिहार चुनाव में टि्वटर की अहम भूमिका रही।

भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। कोरोना काल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए पांच नवंबर की शाम खत्म हुए प्रचार में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की अहम भूमिका रही। टि्वटर पर सभी दलों के स्टार प्रचारकों का चुनावी अभियान दौड़ लगाता रहा। स्टार प्रचारकों की सभाएं जैसे ही खत्म हुईं कि उनके वीडियो उनके टि्वटर हैंडल पर उपलब्ध होते गए। सभी दलों ने इस वर्चुअल मीडियम को बड़े स्तर पर अपनाया। जो स्टार प्रचारक थोड़ा कम सक्रिय रहे वे भी टि्वटर पर खूब दौड़े।

prime article banner

नीतीश कुमार के टि्वटर हैंडल पर नरेंद्र मोदी के संबोधन भी चले


नीतीश कुमार के टि्वटर हैंडल पर उनकी चुनावी जनसभाओं के वीडियो अब भी उपलब्ध हैं। गौरतलब बात यह रही कि उनके टि्वटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान से जुड़े संबोधन के वीडियो भी डाले गए। प्रधानमंत्री ने जब बिहार के लोगों के लिए चुनाव के संदर्भ में पत्र लिखा तो उसे भी नीतीश कुमार के टि्वटर हैंडल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। चुनाव अवधि के दौरान नीतीश कुमार ने चुनाव को केंद्र मे रख यह ट्वीट भी किया कि उनका लक्ष्य क्या है। उन्होंने लिखा कि हमारा लक्ष्य है बिहार का विकास। बिहार की बेहतरी के लिए सभी लोगों को साथ लेकर चलना। सभी धर्म और समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने से ही बिहार का सर्वांगीण विकास संभव है।

सभाओं की भीड़ भी दिखी

नीतीश कुमार के टि्वटर हैंडल पर वह तस्वीरें भी देखने को मिलीं, जिसमें उनकी चुनावी सभाओं में उमड़ी भीड़ को दिखाया गया। नीतीश कुमार ने हेलीकाप्टर से चुनावी सभाओं के अतिरिक्त वर्चुअल मोड में निश्चय संवाद भी किया। उन सभाओं का वीडियो भी उनके टि्वटर हैंडल पर डाला गया।

तेजस्वी के टि्वटर हैंडल पर खूब आए चुनावी सभाओं के वीडियो

चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की चुनावी सभाओं के वीडियो खूब उनके टि्वटर हैंडल पर दिखे। तेजस्वी ने अपने बयानों को भी ट्वीट्र एक्सप्रेस पर खूब दौड़ाया। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उनका एक ट्वीट आया कि किसान, नौजवान, छात्र, महिला, मजदूर, गरीब और व्यवसायियों ने मिलकर अपने मुद्दों के दम पर दस नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार की विदाई तय कर दी है। चुनाव प्रचार को ले जब प्रधानमंत्री बिहार आए तो उन पर केंद्रित हो तेजस्वी ने कई ट्वीट कर डाले। एक बार उन्होंने अपना एक पत्र भी ट्वीट कर दिया जिसमें सवाल उठाए गए। 

सुशील मोदी के ट्वीट भी चर्चा में रहे


भाजपा के वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के ट्वीट भी चुनाव अवधि के दौरान चर्चा में रहे। उनके ट्वीट मुख्य रूप से तेजस्वी यादव पर निशाने वाले रहे। शुक्रवार को उन्होंने अखबारों के क्लिपिंग्स के साथ यह ट्वीट कर दिया कि तेजस्वी बताएं कि एमएलए को-ऑपरेटिव में कैसे आवंटित करा लिया पांच प्लाट। अपने रोड शो की तस्वीर भी अपने टि्वटर हैंडल पर वह नियमित रूप से डालते रहे।

चिराग ने भी अपनी सभाओं की तस्वीर टि्वटर पर दौड़ाया


लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी चुनाव अवधि के दौरान टि्वटर पर खूब सक्रिय रहे। अपनी सभी सभाओं की तस्वीर को उन्होंने ट्वीट किया। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए भी कई कड़वे ट्वीट किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.