Move to Jagran APP

Bihar Chunav Result 2020: फैसले का काउंटडाउन शुरू, करवट बदलते गुजर रहीं पटना के 255 प्रत्याशियों की रातें

Bihar Chunav Result 2020 मंगलवार की सुबह आठ बजे से ईवीएम में बंद वोटों की गणना शुरू हो जाएगी। मतगणना की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही हैं। पटना के 255 प्रत्याशियों के लिए रविवार और सोमवार की रात करवट बदलकर गुजरने वाली है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 10:13 AM (IST)
Bihar Chunav Result 2020: फैसले का काउंटडाउन शुरू, करवट बदलते गुजर रहीं पटना के 255 प्रत्याशियों की रातें
पटना के प्रत्याशियों की रातें करवटें बदलते गुजर रही हैं।

पटना, जेएनएन। विधानसभा चुनाव में दांव पर लगी प्रत्याशियों की किस्मत के फैसले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह आठ बजे से ईवीएम में बंद वोटों की गणना शुरू हो जाएगी। मतगणना की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही हैं। पटना के 255 प्रत्याशियों के लिए रविवार और सोमवार की रात करवट बदलकर गुजरने वाली है। मंगलवार का दिन किसके लिए मंगलकारी होगा, वोटों की गिनती के साथ ही यह तय होना शुरू हो जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर मतगणना के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

loksabha election banner

एएन कॉलेज के तीस हॉल में 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 

पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती एएन कॉलेज में होनी है। गणना के लिए तीस हॉल में व्यवस्था की गई है। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लिए चार हॉल में टेबल लगाए गए हैं। अन्य सभी तेरह विधानसभा के लिए दो-दो हॉल में सात-सात टेबल लगे हुए हैं। टेबलों के बीच कोविड प्रोटोकॉल के तहत दूरी बनाकर रखी गई है। 

मतगणना केंद्रों पर होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

मतगणना केंद्र पर तैनात रहने वाले अधिकारियों, कर्मियों, पार्टी एजेंटों को मास्क और हैंड सैनिटाइजर का अनिवार्य प्रयोग करने और सामाजिक दूरी मेंटेन करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

तीन पालियों में कर्मियों की है प्रतिनियुक्ति

केंद्र पर चौबीसों घंटे कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। तीन पालियों में कर्मी तैनात रहते हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कॢमयों को आयोग के दिशा निर्देश एवं मानक के अनुरूप जवाबदेही से कार्य करने का निर्देश दिया है। 

इनकी बंद किस्मत कल खुलेगी 

मोकामा  : 8 प्रत्याशी

राजद : अनंत कुमार सिंह

जदयू : राजीव लोचन नारायण 

बाढ़ : 18 प्रत्याशी 

भाजपा : ज्ञानेंद्र कुमार सिंह

कांग्रेस : सत्येंद्र बहादुर सिंह

पालीगंज : 25 प्रत्याशी

जदयू : जयवद्र्धन यादव

भाकपा माले : संदीप सौरभ

लोजपा : उषा विद्यार्थी 

दीघा : 18 प्रत्याशी 

भाजपा : संजीव चौरसिया

भाकपा माले : शशि यादव

दानापुर : 19 प्रत्याशी

भाजपा : उषा देवी

राजद : रीत लाल यादव

बख्तियारपुर : 14 प्रत्याशी 

भाजपा : रणविजय सिंह

राजद : अनिरूद्ध कुमार 

बांकीपुर : 22 प्रत्याशी 

भाजपा : नितिन नवीन

कांग्रेस : लव सिन्हा

निर्दलीय : पुष्पम प्रिया

कुम्हरार : 24 प्रत्याशी 

भाजपा : अरुण कुमार सिन्हा

राजद : धर्मेंद्र कुमार

पटना साहिब : 12 प्रत्याशी 

भाजपा : नंदकिशोर यादव

कांग्रेस : प्रवीण सिंह

बिक्रम : 15 प्रत्याशी

कांग्रेस : सिद्धार्थ सौरभ

भाजपा : अतुल कुमार

निर्दलीय : अनिल कुमार

मनेर : 22 प्रत्याशी 

राजद : भाई वीरेंद्र

भाजपा : निखिल आनंद

निर्दलीय : श्रीकांत निराला

फुलवारीशरीफ : 26 प्रत्याशी

जदयू : अरुण मांझी

भाकपा माले : गोपाल रविदास

मसौढ़ी : 13 प्रत्याशी 

राजद : रेखा देवी

जदयू : नूतन पासवान  

फतुहा : 19 प्रत्याशी 

राजद : रामानंद यादव

भाजपा : सत्येंद्र कुमार सिंह 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.