Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, सदाकत आश्रम में भी मनाई गई जयंती

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई गई। दिवाली की छुट्टी की वजह से इस बार शैक्षणिक संस्‍थानों में कोई आयोजन नहीं हो सका। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

By Shubh NpathakEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 02:28 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 02:28 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, सदाकत आश्रम में भी मनाई गई जयंती
पंडित नेहरू की तस्‍वीर पर माल्‍यार्पण करते नीतीश कुमार। जागरण

​​​​पटना, जेएनएन। स्‍वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती प्रदेशभर में मनाई गई। अलग-अलग जिलों के कांग्रेस कार्यालयों में इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित नेहरू को अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद कक्ष में उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

सदाकत आश्रम में भी मनाई गई नेहरूजी की जयंती

आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131 जयंती शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की। डॉ झा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित नेहरू देश के ऐसे राजनेता थे जिन्हें देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी आस्था थी। देश के नवनिर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

उद्योगों की स्‍थापना के लिए किया याद, कहा उन्‍होंने दिखाई विकास की राह

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के आधुनिकीकरण के लिए उन्होंने बड़े-बड़े कल-कारखाने की स्थापना की। बिजली घरों का निर्माण कराया, उच्च शिक्षा के लिये आइआइटी, आइआइएम एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की। पूरे देश में सड़क, एवं रेल पटरियाँ बनवाइ। देश के योजनाबद्ध विकास के लिये पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करता है। इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।

ये नेता भी रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, अम्बुज किशोर झा, शशिकांत तिवारी, डॉ कमलदेव नारायण शुक्ला, माधव झा, मिहिर झा, सहित  दूसरे कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.