बिहार में घर-दुकान बनाना होगा आसान, नए बिल्डिंग बायलाज से बदलेंगे शहरों के नियम
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बिहार बिल्डिंग बायलाज 2026 के प्रारूप की समीक्षा हुई। इसका उद्देश्य भवन निर्माण ...और पढ़ें

भवन निर्माण की प्रक्रिया होगी आसान और समयबद्ध
HighLights
उपमुख्यमंत्री ने बिल्डिंग बायलाज 2026 प्रारूप की समीक्षा की।
भवन निर्माण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाया जाएगा।
नए नियमों से निवेश, रोजगार और शहरी विकास को गति मिलेगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार बिल्डिंग बायलाज 2026 के प्रारूप की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रारूप के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसे सरल, पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने का निर्णय लिया गया।
हितधारकों के सुझावों से और प्रभावी होगा प्रारूप
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी हितधारकों से प्राप्त सुझाव बिल्डिंग बायलाज को अधिक प्रभावी, सरल एवं जनोपयोगी बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि नियमों को व्यावहारिक बनाने से भवन निर्माण से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी और प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।
भवन निर्माण की प्रक्रिया होगी आसान और समयबद्ध
नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि नए बिल्डिंग बायलाज का उद्देश्य भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सुगम एवं समयबद्ध बनाना है।
आसान नियम शहरी विकास का रोडमैप तय करेंगे। इसे राज्य के शहरों के सुनियोजित और सतत विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
निवेश और रोजगार को मिलेगी गति
मंत्री ने कहा कि सरल एवं पारदर्शी नियमों से भवन निर्माण और निवेश को गति मिलेगी। इससे आधारभूत संरचना के विस्तार के साथ आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। नए प्रावधानों के जरिए शहरों के विकास को अधिक व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
उच्चस्तरीय बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव केके पाठक, राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार मौजूद रहे।
विभाग के विशेष सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे और पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा समेत अन्य वरीय पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- बिहार में अब भवन बनाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस नई व्यवस्था से आसान होगा अप्रूवल
