विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में ट्रेनों की तरह ट्रैक होंगी सरकारी बसें: BSRTC जल्द लॉन्च करेगा एप, घर बैठे होगी टिकट बुकिंग

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:04 PM (GMT+05:30)

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम जल्द ही 'वेयर इज माई बस' एप लॉन्च करेगा। इससे यात्री घर बैठे बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. 'वेयर इज माई बस' एप जल्द होगा लॉन्च।

  2. बसों की लाइव लोकेशन देखें, ऑनलाइन टिकट बुक करें।

  3. रूट, किराया और टिकट कैंसिलेशन की मिलेगी जानकारी।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के बस यात्रियों को जल्द ही नई सुविधा मिलने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) जल्द ही 'वेयर इज माई बस' एप लॉन्च करने जा रहा है।

इसकी मोबाइल एप की मदद से घर बैठे टिकट की तो बुकिंग होगी ही, ट्रेनों की तरह बसों की भी लाइव लोकेशन देखी जा सकेगी।

इससे यात्रियों को बस स्टाप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा बसों में लगे जीपीएस के जरिए संभव होगी। इसके साथ ही रूट और किराए की जानकारी भी एक क्लिक पर मिलेगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार, दूसरे राज्यों के लिए सरकारी बस का टिकट भी इस मोबाइल एप से बुक हो सकेगा। इस पर नगर सेवा, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सभी बसों की जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा एक ही जगह मिलेगी।

एप से होगी बुकिंग

पटना से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए चलने वाली बसों की बुकिंग को एप से जोड़ा जाएगा।

यात्री घर बैठे अपनी पसंद की सीट वाली टिकट बुक कर सकेंगे और ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। एप में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड की सुविधा भी होगी।

परिवहन विभाग लंबे समय से इस योजना पर काम रहा था, अब जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गया से बिहार के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई पहचान, CM बोले- 1,670 एकड़ में विकसित होगी मैन्युफैक्चरिंग सिटी