विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‍BPSC TRE-4 का फॉर्म भरना है? STET सर्टिफिकेट अब भी नहीं लिया तो घबराएं नहीं, यहां देखें मिनटों में पूरा तरीका

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:18 PM (IST)

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने से पहले STET प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक है। पटना में ...और पढ़ें

STET प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक

STET प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक

HighLights

  1. STET प्रमाणपत्र सीधे DEO कार्यालय से नहीं, स्कूलों से प्राप्त करें।

  2. पटना DEO कार्यालय में रोल नंबर सूची देखकर स्कूल जानें।

  3. TRE-4 आवेदन से पहले अपना STET प्रमाणपत्र अवश्य प्राप्त करें।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी महीने के अंत तक TRE-4 के आवेदन शुरू होने की संभावना के बीच अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगे हैं। इनमें STET प्रमाणपत्र भी अहम है। STET 2024 और STET 2025 पास कर चुके कई अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं किया है।

STET सर्टिफिकेट कहां है पहले यह पता करें

पटना में STET प्रमाणपत्र लेने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां पहुंचने के बाद कई अभ्यर्थियों को पता चल रहा है कि प्रमाणपत्र सीधे DEO कार्यालय से वितरित नहीं किया जा रहा है।

प्रमाणपत्र अलग-अलग स्कूलों में उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में पहले अपना रोल नंबर देखकर यह पता करना होगा कि आपका प्रमाणपत्र किस स्कूल में रखा गया है।

सर्टिफिकेट के लिए जाना होगा तय स्कूल

पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के गेट और सीढ़ियों के आसपास अलग-अलग स्कूलों के नाम और उनके अंतर्गत आने वाले रोल नंबर की सूची चस्पा की गई है।

अभ्यर्थी अपना रोल नंबर इस सूची में देखकर संबंधित स्कूल का पता लगा सकते हैं। इसके बाद संबंधित स्कूल में किसी भी कार्य दिवस और निर्धारित कार्य समय के दौरान जाकर अपना STET प्रमाणपत्र लिया जा सकता है।

एक छोटी सी लिस्ट देखिए और बच जाएगा पूरा दिन

इस व्यवस्था से अभ्यर्थियों को पूरे पटना में अलग-अलग स्कूलों में भटकने की जरूरत नहीं है। DEO कार्यालय पहुंचकर रोल नंबर की सूची देखना ही पहला काम है।

रोल नंबर के सामने दिए गए स्कूल में जाकर प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकता है। इससे समय की बचत होगी और गलत स्कूल पहुंचने की परेशानी भी नहीं होगी।

STET 2025 Paper-2: इन रोल नंबर वालों का सर्टिफिकेट गर्दनीबाग में

STET 2025 Paper-2 के कुछ रोल नंबर के प्रमाणपत्र शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग में उपलब्ध कराए गए हैं। यहां रोल नंबर 2511000002 से 251102216 तक के अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र मिलेगा।

वहीं केबी सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेखपुरा में Paper-2 के रोल नंबर 2599035084 से 2599080011 तक के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र उपलब्ध हैं।

Paper-2 वालों के लिए एक और सेंटर, रोल नंबर देखकर ही निकलें

राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर में STET 2025 Paper-2 के रोल नंबर 2599000001 से 2599035082 तक के अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया है। इसलिए प्रमाणपत्र लेने जाने से पहले अपना रोल नंबर जरूर मिलाएं।

अगर आपका रोल नंबर इन स्कूलों की बताई गई सीमा में नहीं आता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पटना DEO कार्यालय में अन्य रोल नंबरों के लिए भी स्कूलों की सूची उपलब्ध कराई गई है।

STET 2025 Paper-1: इन स्कूलों में मिलेगा प्रमाणपत्र

STET 2025 Paper-1 के प्रमाणपत्र भी रोल नंबर के अनुसार अलग-अलग स्कूलों में रखे गए हैं। कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग में रोल नंबर 2511011647 से 2511022102 तक के अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र मिलेगा।

वहीं श्री दरोगा प्रसाद राय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरीस्ताबाद, गर्दनीबाग में रोल नंबर 251100008 से 2511011644 तक के अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया है।

STET 2024 वालों के लिए भी यही तरीका, पहले सूची देखें फिर स्कूल जाएं

STET 2024 के प्रमाणपत्र भी पटना में रोल नंबर के आधार पर अलग-अलग स्कूलों में वितरित किए जा रहे हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को सीधे किसी एक स्कूल में जाने के बजाय पहले DEO कार्यालय में लगी सूची देखनी चाहिए। वहां से अपने रोल नंबर के अनुसार निर्धारित स्कूल की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

कहां है पटना DEO ऑफिस? यहां पहुंचते ही मिल जाएगी पूरी जानकारी

पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय प्रेमचंद रंगशाला के बगल में स्थित है। अभ्यर्थी यहां पहुंचकर कार्यालय के बाहर लगी सूची में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित स्कूल में जाकर अपना STET प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

TRE-4 फॉर्म भरने से पहले ये काम जरूर कर लें

अगर आप TRE-4 के आवेदन की तैयारी कर रहे हैं और STET 2024 या 2025 का प्रमाणपत्र अभी तक नहीं लिया है, तो इसे टालें नहीं।

पहले DEO कार्यालय में लगी रोल नंबर वाली सूची देखें, अपना निर्धारित स्कूल नोट करें और कार्य दिवस में वहां जाकर प्रमाणपत्र प्राप्त कर लें। TRE-4 का आवेदन शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखना सबसे सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 के लिए नया अपडेट: 21 सितंबर को आएगा नोटिफिकेशन, शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ