बिहार BJP अध्यक्ष बोले, दिल्ली MCD चुनाव में यूपी की तरह ही हारेंगे नीतीश
बिहार के भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में जदयू की हार को तय बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता का विश्वास खो चुके हैं।
पटना [जेएनएन]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली नगर निगम चुनाव में जदयू प्रत्याशियों के प्रचार को लेकर दिल्ली में हैं। वे आज वहां बदरपुर में रोड शो व जनसभा करने वाले हैं। इस बीच बिहार में भाजपा उन्हें इस चुनाव को लेकर घेरती दिख रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि नीतीश यूपी की तरह दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी मुंह की खाएंगे।
नित्यानंद राय के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता का विश्वास खो चुके हैं। अगर अभी चुनाव हो जाए तो बिहार में उनकी हार तय है। नित्यानंद ने कहा कि नीतीश को उत्तर प्रदेश में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसी तरह वे दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी हारने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: मरीज छह, डॉक्टर सात और बेड पचास, ऐसा है राजधानी का यह अस्पताल
विदित हो कि नीतीश दिल्ली नगर नगम चुनाव में जदयू प्रत्याशियाें के प्रचार को लेकर दिल्ली में रोड शो व जनसभाएं कर रहे हैं। दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वाचल के लोग रहते हैं। उनकी भागीदारी निगम जैसी संस्थाओं में हो, इसलिए जदयू ने निगम चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: जर्मनी से घूमने आयी थी दिल्ली, दिल दे बैठी पटनिया युवक को