बिहार BJP के अध्यक्ष ने CM नीतीश को लिखा पत्र, सड़क निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
बिहार BJP के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्र। चंपारण में हो रहे सड़क निर्माण में लाखों की हेराफेरी का आरोप लगाया। कहा इसकी उच्चस्तरीय जांच हो।
पटना, जेएनएन। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है। बिहार के चंपारण जिले में सड़क निर्माण में लाखों की हेराफेरी का अारोप लगाया है। इतना ही नहीं, संजय जायसवाल ने इस बाबत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भी लिखा है। खास बात कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ऐसे मौके पर यह पत्र लिखा है, जब शुक्रवार को नीतीश कुमार चंपारण जानेवाले हैं। इस पत्र को लेकर बिहार की सियासत एक बार गरमा गई है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने पत्र में कहा कि चंपारण के ग्रामीण इलाकों में बन रही सड़क के निर्माण में लाखों की हेराफेरी हुई है। उन्हाेंने हेराफेरी का आराेप काम करा रहे इंजीनियर व अधिकारियों पर लगाया है। उनहोंने कहा है कि इंजीनियरों व अधिकारियों की मिलीभगत के कारण लाखों की गड़बड़ी की गई है।
संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कहा है कि उच्चस्तरीय जांच से मामले में अौर भी गड़बड़ी दूर हो सकती है। बता दें कि शुक्रवार को नीतीश कुमार चंपारण की यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की यात्रा के ठीक पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र लिख कर बिहार के राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दिया है।
पूरा पत्र यहां पढ़ें