विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: विहिप व भाजपा नेताओ ने बांका मदरसा में विस्फोट पर खड़े किए सवाल, बयानों से गरमाई सियासत

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Thu, 10 Jun 2021 07:20 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 08:04 AM (IST)

बिहार के बांका के नवटोलिया के मदरसा में हुए बम विस्‍फोट पर एक साथ कई भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े ...और पढ़ें

बांका के मदरसे में हुए बम विस्फोट के बाद भाजपा नेताओं के बयान से गरमाई सियासत, सांकेतिक तस्‍वीर।
बांका के मदरसे में हुए बम विस्फोट के बाद भाजपा नेताओं के बयान से गरमाई सियासत, सांकेतिक तस्‍वीर।

पटना, राज्य ब्यूरो। बांका के मदरसे में हुए बम विस्फोट के बाद भाजपा नेताओं के बयान पर सियासत गरमा गई है। बिहार के बांका के नवटोलिया के मदरसा में हुए बम विस्‍फोट पर एक साथ कई भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं।  जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया। विहिप ने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा। नेताओं ने बम विस्‍फोटक की जानकारी सार्वजनिक करने की  मांग की। बिस्फी से भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा है कि ऐसे मदरसों में पढ़कर कोई डाक्टर-इंजीनियर नहीं बनता। सरकार से अनुदान लेकर आतंकी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद और मदरसे जैसी जगहों पर आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है।

मदरसा में कहां से आए विस्‍फोटक

प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि मदरसा में कहां से इतने विस्फोटक पदार्थ पहुंचे और कौन इसको रखा, आखिर किस मकसद से मदरसा में विस्‍फोटक पदार्थ रखे गए थे, इसकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मामले की जांच की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह के अलावा पार्टी की प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा और सिद्धार्थ शंभू ने विपक्ष पर हमला करते हुए सवाल किया है कि अब धर्मनिरपेक्षता का प्रमाण पत्र बांटने वाले क्यों चुप हैं? नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है।

 विहिप ने जिहादी गतिविधियों पर आक्रोश जताया

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांका सदर थाना क्षेत्र के नवटोलिया स्थित मदरसा में बम विस्फोट कांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। विहिप के प्रांत मंत्री परशुराम कुमार ने बुधवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट किया है।

विहिप ने पत्र में कई गंभीर बिंदुओं पर चिंता जताई है। बांका जिले में तेजी बढ़ रहे जिहादी गतिविधियों पर आक्रोश प्रकट किया है। परशुराम कुमार ने पत्र में पूरे घटनाक्रम को गंभीर साजिश बताया है। कहा है कि राज्य सरकार तत्काल एनआइए या सीबीआइ जांच की सिफारिश करे, ताकि सच्चाई सामने आए। ऐसे अलगाववादियों एवं कट्टरपंथियों ने देश में गृह युद्ध फैलाने की तैयारी तेज कर दी है। अब जरूरत है कि ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

यह था मामला

गौरतलब है कि बांका के रैनिया जोगडीहा पंचायत के चांदन नदी से सटे नवटोलिया स्थित नूरी मस्जिद इस्लामपुर के समीप एक मदरसा में बम विस्फोट हुआ था। विस्‍फोट इतना भयानक था कि मदरसा पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो गया। मंगलवार की सुबह बम विस्फोट होने से आस पास का इलाका थर्रा उठा। घटना में मौलवी मोहम्मद सत्तार मोबीन की मौत हो गई। घटना के सभी जख्‍मी को एक को गुप्‍त स्‍थान पर ले जाकर इलाज कराया जा रहा था। इसी दौरान मौलवी की मौत हो गई।