Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar Band Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों में उत्साह, पटना के डाकबंगला पर गूंजे 'जीत गए' के नारे

जमुई में राजद के नेतृत्व में महागठबंधन ने नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्र आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नई शिक्षा नीति वापस लेने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

By Digital Desk Sat, 25 Jul 2026 03:48 PM (IST)
बिहार बंद प्रदर्शन

बिहार बंद प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Bandh Live: नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों के आह्वान पर शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया है। जिसका असर पूरे बिहार में दिख रहा है। राज्यभर में छात्र सड़कों पर उतरकर नीट पेपर के खिलाफ प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। बिहार बंद के दौरान छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। ऐसे में पटना, छपरा, लखीसराय सहित कई जिलों में जमकर पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज की।

25 Jul 20263:52:15 PM

Bihar Bandh Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी शिवहर में जारी रहा प्रदर्शन

Bihar Bandh Live: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी शिवहर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों द्वारा घोषित बिहार बंद के दौरान शनिवार को शिवहर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनरतले छात्रों ने जीरोमाइल चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

25 Jul 20263:50:23 PM

Bihar Bandh Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों में खुशी की लहर

Bihar Bandh Live: धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर जीत गए के नारे गूंजे।

25 Jul 20263:25:02 PM

Bihar Bandh Live: बेतिया में पुलिस पर पथराव के बाद एक दर्जन हिरासत में

Bihar Bandh Live: पश्चिमी चंपारण में पेपर लीक के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। मुहर्रम चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ पर पुलिस प्रशासन पर अचानक पथराव करने का आरोप लगा है। स्थिति को अनियंत्रित होते देख सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। पथराव के बाद कई प्रदर्शनकारी कार्रवाई से बचने के लिए आसपास के मकानों में जाकर छिप गए, जिन्हें पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर खोज निकाला। इस दौरान मौके से लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

West Champaran News

25 Jul 20263:15:14 PM

Bihar Bandh Live: सिवान में आंसू गैस के साथ हुई 10 राउंड फायरिंग

Bihar Bandh Live: बिहार बंद के आह्वान के दौरान सिवान में छात्रों और बंद समर्थकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद जमकर पथराव हुआ, इसमें पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घायल हो गए। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े और 10 राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

Siwan News

25 Jul 20263:18:20 PM

Bihar Bandh Live: सीतामढ़ी में एसपी समेत 13 पुलिसकर्मी घायल

Bihar Bandh Live: सीतामढ़ी में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। अंबेडकर कल्याण छात्रावास से निकला आक्रोश मार्च शंकर चौक पहुंचते ही हिंसक हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी तथा पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन घायल हो गए।उनके पैर में चोट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार घटना में एक एसआई सहित कुल 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Sitamarhi News

25 Jul 20263:07:43 PM

Bihar Bandh Live: आरा में ट्रेन रोक छात्रों का प्रर्दशन 

Bihar Bandh Live: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-दो पर आक्रोशित छात्र संगठनों ने पटना -बक्सर पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया और रेलवे ट्रैक पर काफी देर प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों को समझा-बुझाकर हटाया गया।

Arrah News

25 Jul 20263:04:23 PM

Bihar Bandh Live: नालंदा में दिखा मिलाजुला असर

Bihar Bandh Live: बिहार बंद का असर नालंदा जिले में सीमित रहा। शहर के अधिकांश बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और जनजीवन पर खास प्रभाव नहीं पड़ा। एहतियात के तौर पर कई निजी एवं सरकारी विद्यालय बंद रखे गए। 

Nalanda News (18)

25 Jul 20263:00:43 PM

Bihar Bandh Live: शिवहर के मुख्य पथ में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के सदस्य

Bihar Bandh Live: शिवहर में भीम आर्मी के समर्थकों ने नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र भी मौजूद थे। वहीं हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रही।

sheohar News 

25 Jul 20263:02:31 PM

Bihar Bandh Live: छपरा में पथराव से घायल हुए सदर BDO

Bihar Bandh Live: सारण के छपरा में बिहार बंद का असर दिखा। इस दौरान छात्राओं ने सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पथराव पर पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया। इस दौरान सदर बीडियो दृष्टि पांडेय घायल हो गए।Saran News

पथराव में सदर BDO दृष्टि पाण्डेय घायल

Saran News 

25 Jul 20262:53:18 PM

Bihar Bandh Live: पथराव में सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन घायल

Bihar Bandh Live: बिहार बंद प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के पथराव में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल एसपी को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।

Sitamarhi

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us