Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: नीतीश कुमार को महिलाओं ने कहा आप Women Empowerment के चैम्पियन तो, CM ने दिया अधिक टिकट का भरोसा

Bihar Assembly Election 2020 सीएम नीतीश कुमार से जदयू ऑफिस में टिकट मांगनेवालों की लगी भीड़। पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री भी उम्मीद लेकर आए। उम्रदराज और काम न करने वाले विधायकों की शिकायत भी लेकर आए लोग। दूसरे दिन जदयू ऑफिस में 650 कार्यकर्ताओं-नेताओं से मिले मुख्यमंत्री।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 09:13 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 09:51 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020:  नीतीश कुमार को महिलाओं ने कहा आप Women Empowerment के चैम्पियन तो, CM ने दिया अधिक टिकट का भरोसा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की फाइल फोटो।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Assembly Election 2020: मुख्यमंत्री (Chief Minister)  नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से महिलाओं को भरोसा दिया है कि विधानसभा चुनाव (Assembly Poll) में उन्हें पहले की तुलना में अधिक टिकट देने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार (Wednesday)  को जदयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। महिला कार्यकर्ता समूह में आई थीं। वह आग्रह कर रही थीं कि नीतीश कुमार विधानसभा में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व (representation)  बढ़ाएं। क्योंकि उनके प्रयास से ही स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ा है। सरकारी सेवाओं में भी उन्हें आरक्षण का लाभ मिल रहा है। आप महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment)  के चैंपियन हैं। अगर जदयू अधिक महिलाओं को उम्मीदवार बनाता है तो देखादेखी दूसरे दल भी अनुसरण करेंगे। दूसरे दलों पर दबाव भी पड़ेगा। इस तरह विधानसभा में महिलाओं की अधिक भागीदारी का रास्ता खुलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी ओर से कोशिश करेंगे। जहां तक लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का सवाल है, वह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

loksabha election banner

दो दर्जन विधायकों की शिकायत पहुंची

मुख्यमंत्री से राज्य भर से आए कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। हरेक कार्यकर्ता के पास अपना एजेंडा था। कम से कम दो दर्जन मौजूदा विधायकों के बारे में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उन्हें इस बार उम्मीदवार न बनाया जाए तो पार्टी की आसान जीत होगी। इन विधायकों के बारे में बताया गया कि ये उम्रदराज हैं। क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहते हैं। कार्यकर्ताओं-मतदाताओं के प्रति उनका व्यवहार अच्छा नहीं रहता है। मुख्यमंत्री ने इनकी बातों को गौर से सुना। पूर्व सांसद डा. मोनाजिर हसन, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह और रामेश्वर पासवान, पूर्व सांसद मीना सिंह, मीना देवी, गुड्डी देवी, इजहार अहमद समेत कई लोगों ने मुलाकात की।

पूर्णिया-कटिहार में अधिक सीटों पर लड़े जदयू

इनमें से कई नेताओं का कहना था कि पूर्णिया और कटिहार के इलाके में जदयू की सीटें बढ़ाई जाएं। अधिक उम्र के दावेदारों को मुख्यमंत्री ने समझाया कि वे चुनाव लडऩे के बदले गार्जियन की भूमिका में रहें।  सरकार बनी तो आपके सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। अभी पार्टी की जीत सुनिश्चित कीजिए। सुपौल जिला जदयू के संगठन प्रभारी विपिन कुमार सिंह झंझारपुर की उम्मीदवारी लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री डा. अशोक चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी कार्यकर्ताओं की फरियाद सुन रहे थे। मुख्यमंत्री खुद कार्यकर्ताओं से कह रहे थे कि वे विधानसभा अध्यक्ष और दोनों मंत्रियों से अपनी बात कहें।

नौ घंटे काम, 20 मिनट का लंच ब्रेक

बुधवार को 650 कार्यकर्ताओं-नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मंगलवार को इनकी संख्या 150 थी। यानी दो दिनों में कुल आठ सौ लोगों से नीतीश की मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ठीक 11 बजे दिन में जदयू कार्यालय पहुंचे। वे आठ बजे रात तक कार्यालय में ही डटे रहे। दोपहर के भोजन के लिए सिर्फ 20 मिनट का ब्रेक लिया गया। सादा भोजन मुख्यमंत्री आवास से ही आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.