Bihar Asembly Election 2020: फिर से नीतीश की शरण में मांझी, HAM का JDU में हो सकता है विलय
Bihar Asembly Election 2020 महागठबंधन में महादरार दिखाई दे रही है। जीतनराम मांझी फिर से नीतीश कुमार के जदयू की शरण में जाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि हम का जदयू में विलय हो जाएगा
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Asembly Election 2020: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (JItanram Manjhi) फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की शरण में जाने की तैयारी में हैैं। नियमित रूप से वह जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क में हैैं। वहीं आधिकारिक तौर पर उनके जदयू में फिर से लौटने की घोषणा पचीस जून के बाद संभव लग रही। इस प्रकरण पर जदयू के वरिष्ठ नेता व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगर मांझी लौटते हैैं तो उनका है।
जीतन राम मांझी अभी महागठबंधन (Grand Alliance) के एक घटक के रूप में हैैं। महागठबंधन में आने के पहले वह भाजपा के साथ थे। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इन दिनों वह राजद खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ सक्रिय थे।
उन्होंने राजद (RJD) को यह अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर पचीस जून तक महागठबंधन में समन्वय समिति नहीं बनती है तो वह निर्णय लेने को स्वतंत्र है। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ भी की। पूर्व में उन्होंने नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास जाकर भेंट भी की थी। तब यह कहा गया था कि अपने इलाके की विकास योजनाओं के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की है। सूत्रों की मानें तो मांझी जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ नियमित संपर्क में भी हैैं।
भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जीतन राम मांझी दलित चेहरा तो रहे ही हैैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मान दिया था। कुछ लोगों के बहकावे में बाहर चले गए थे। अगर आते हैैं तो उनका स्वागत करेंगे। लोगों में यह धारणा मजबूत हो रही है कि आने वाले चुनाव नीतीश कुमार ही चेहरा हैैं। सभी वर्ग, युवाओं व महिलाओं के बीच उनकी बड़े स्तर पर स्वीकार्यता है।