Move to Jagran APP

Bihar Lockdown Again: आज से बिहार फिर लॉक, याद है जब पहली बार आपने सुना होगा अंग्रेजी का यह शब्‍द

Bihar Lockdown Again कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए आखिरकार लॉकडाउन लग ही गया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। मालूम हो कि पिछले साल ही पहली बार आम लोगों का लॉकडाउन से पल्‍ला पड़ा था।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 12:36 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 05:22 PM (IST)
Bihar Lockdown Again: आज से बिहार फिर लॉक, याद है जब पहली बार आपने सुना होगा अंग्रेजी का यह शब्‍द
पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान सूनी थी सड़कें। जागरण आर्काइव

पटना, ऑनलाइन डेस्‍क। Bihar Lockdown Again: कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों की वजह से बिहार सरकार (Bihar Government) ने 15 तक का लॉकडाउन लगा दिया है। इस वर्ष पहली बार ऐसा किया गया है। पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लगाया था। पहली बार लोगों ने यह शब्‍द भी सुना था जब 24 मार्च से 14 अप्रैल तक सबकुछ थम सा गया था। लॉकडाउन (Lockdown), क्‍वारंटाइन (Quarantine) और फि‍जिकल डिस्‍टेंसिंग (Physical Distancing) जैसे अंग्रेजी के शब्‍दों से लोगों का वास्‍ता पड़ा था। इसी तरह सै‍निटाइजर और मास्‍क (Sanitizer and Mask)आदि भी लोगों के बीच आए थे।    

loksabha election banner

ये भी पढ़ें, Bihar Lockdown Guidelines: बिहार में लॉकडाउन दौरान केवल 4 घंटे खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को राहत

केंद्र सरकार ने चार फेज में लगाया था लॉकडाउन 

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन में लगातार विस्‍तार किया जाता रहा। कई फेज में पा‍बंदियां लगाई गई थीं। दूसरा लॉकडाउन 15 अप्रैल से तीन मई तक यानि 19 दिनों के लिए लगा था। वहीं तीसरा चार से 17 मई तक और चौथा 18 से 31 मई तक के लिए लगा। यह पूरे देश के लिए था। इसके बाद बिहार में 16 से 31 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। 

ये भी पढ़ें, बिहार में लॉकडाउन पर नीतीश के सहयोगी मांझी ने जताया ऐतराज, पार्टी बोली- भूख से मर जाएंगे गरीब

जनता कर्फ्यू के बाद शुरू हुआ लॉकडाउन का सिलसिला 

पिछले वर्ष होली के बाद कोरोना के मामले देश में बढ़ने लगे थे। स्थिति को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने जनता कर्फ्यू लगाया। इसके बाद लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। आम लोगों के लिए यह अभूतपूर्व पल थे। लोगों ने लॉकडाउन शब्‍द शायद सुना भी नहीं था। गाड़‍ियों की शोर थम गई। बाजार से भीड़ गायब हो गए। मॉल, रेस्‍टॉरेंट, सब बंद हो गए। स्‍कूल-कॉलेज में पठन-पाठन रुक गया। ट्रेन, बस से लेकर हवाईजहाज तक का परिचालन रोक दिया गया।  गौरतलब है कि मार्च से मई महीने तक चार बार लॉकडाउन लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें, Bihar Lockdown Curfew Pass: बिहार में लॉकडाउन, घर से निकलना जरूरी हो तो साथ रखने होंगे ये कागजात

राज्‍य सरकार ने अपने स्‍तर से फिर लगाया था लॉकडाउन 

इसके बाद आठ जून से केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक राज्‍य में कुछ छूट दी गई। हालांकि कोरोना के मामलों को देखते हुए कई जिलों में स्‍थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन लगाया। राजधानी में भी 16 जुलाई तक सात दिनों का लॉकडाउन लगा। इसके बाद फिर 15 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन बिहार सरकार ने लगाया था।  मालूम हो कि इस बार केंद्र ने राज्‍यों को अपने स्‍तर से लॉकडाउन लगाने की बात कही थी। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍य पूर्व में लॉकडाउन लगा चुके हैं।   

यह भी पढ़ें- Bihar Lockdown News: बिहार में 15 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, CM नीतीश ने खुद दी जानकारी

Lockdown in Bihar: अरे भई, घर में ही रहिए न, बच्‍चों संग फिर से लौट जाइए अपने बचपन में

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.