विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 13 BEO का ट्रांसफर, 8 जुलाई तक ज्वाइनिंग का अल्टीमेटम; किसे कहां मिली पोस्टिंग?

Published: Wed, 01 Jul 2026 06:17 PM (IST)

शिक्षा विभाग ने बिहार में 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है, जिसमें 8 जुलाई तक योगदान का निर्देश ...और पढ़ें

बिहार में शिक्षा विभाग ने 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का किया तबादला (AI Generated Image)

बिहार में शिक्षा विभाग ने 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का किया तबादला (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा विभाग ने 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने नए पदस्थापन वाले प्रखंड में योगदान के लिए संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आठ जुलाई तक विरमित करने के निर्देश संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को दिया है।

ऐसा नहीं होने पर संबंधित सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नौ जुलाई से स्वत: विरमित समझे जाएंगे। आदेश के मुताबिक, रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार को मुजफ्फरपुर के बोचहा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, डिहरी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर, संझौली के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अफरोज आलम को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी नगर के विद्यालय अवर निरीक्षक के पद स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा, सूर्यपुरा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अररिया के फारबिसगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रियदर्शी को पटना के बिहटा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर, रोहतास के राजपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद को पूर्वी चंपारण के रक्सौल के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तबादला हुआ है।

तिलौथू के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार को सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर, बक्सर के चौसा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह को गोपालगंज के सिधवलिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तबादला हुआ है।

पटना के बिहटा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नभेश कुमार को शिवहर के शिवहर के ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तबादला हुआ है।

बक्सर के चक्की के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार को मधेपुरा के आलमनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर, पूर्णिया के डगरुआ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अलताफ अहमद खां को कटिहार के आजमनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

रोहतास के शिवसागर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार को कैमूर के रामगढ़ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर एवं बेगूसराय के छौड़ाही के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नौशाद अहमद को वैशाली के देसरी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

पथ निर्माण विभाग में 62 इंजीनियरों का स्थानांतरण

दूसरी ओर, पथ निर्माण विभाग में 62 इंजीनियरों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें 33 कार्यपालकअभियंता और 29 अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।

विभागीय अधिसूचना में कहा गया है कि संबंधित अभियंताओं का स्थानांतरण किए जाने संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नए पदस्थापन स्थल पर तीन दिनों के अंदर प्रभार कर विभाग को सूचना देंगे।

यह भी पढ़ें- राजस्व विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस: बक्सर के 4 अंचलों में बदले गए अधिकारी, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 102 सर्किल ऑफिसर और 23 एक्साइज अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट