Move to Jagran APP

अधिकतम तापमान और धूप से मिली राजधानीवासियों को बड़ी राहत

पटना के पारे में घटते-बढ़ते अंतर के कारण राजधानीवासियों को दिन में राहत मिल रही है। वहीं शाम को गलन से परेशानी भी बढ़ गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 12:49 PM (IST)
अधिकतम तापमान और धूप से मिली राजधानीवासियों को बड़ी राहत
अधिकतम तापमान और धूप से मिली राजधानीवासियों को बड़ी राहत

पटना, जेेएनएन। पटना में रोज हो रहे मौसम के बदलाव में अधिकतम तापमान और धूप ने राजधानीवासियों को राहत दी है। वहीं शाम को गिरते टेम्प्रेचर से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम में ये आंकड़ा 24.2 रहा। इसी तरह गया का तापमान 6.0 डिग्री रहा।

loksabha election banner

वहीं शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में राजधानी समेत पूरे प्रदेश का वातावरण साफ होने के कारण अच्छी धूप निकल रही है, इससे ठंड कम हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष मकर संक्राति को आकाश साफ रहेगा। इस मौके पर कई बार आकाश में बादल छाए रहने एवं वातावरण में कोहरा होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात में धुंध के कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती थी। कोहरा कम होने से अब वाहन चालक राहत महसूस कर रहे हैं।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह में थोड़ी देर के लिए वातावरण में कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होगी।

रात में गिर जाता है तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शाम के वक्त लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। सूर्यास्त होने के बाद तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में छोटी-सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.