Move to Jagran APP

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 DM सहित 25 IAS अधिकरी बदले ...देखें लिस्‍ट

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला किया है। इसके तहत 25 आइएएस अधिकारियों का स्‍थानांतरण किया गया है। कौन कहां गया जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 11:40 PM (IST)
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 DM सहित 25 IAS अधिकरी बदले ...देखें लिस्‍ट
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 DM सहित 25 IAS अधिकरी बदले ...देखें लिस्‍ट

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो। सोमवार की देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 अफसरों (25 IAS Officers) का तबादला (Transfer) कर दिया गया। 14 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए। कौन कहां गए, आइए डालते हैं नजर...

loksabha election banner

पटना के नगर आयुक्त को सिवान का डीएम बनाया गया है। पूर्णिया के डीडीसी अब बक्सर के डीएम होंगे। वहीं, उप विकास आयुक्त सुह्रष भगत को बांका का डीएम बनाया गया है। खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर को बिहार राज्य महिला विकास निगम की अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बिहार राज्य महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक डॉ. एन विजयलक्ष्मी को गन्ना एवं उद्योग विभाग के प्रधान सचिव का जिम्मा दिया गया है। डॉ. विजयलक्ष्मी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के प्रभार में भी थीं। 

कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल को बिहार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति  निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नियोजन  एवं प्रशिक्षण निदेशक धर्मेंद्र सिंह को निदेशक मत्स्य बनाया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव कंवल तनुज को डीएम कटिहार के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव के रूप में तैनात व बुडको के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर सिंह को मुजफ्फरपुर का डीएम बनाया गया है। अनिमेष कुमार पराशर को बिहार राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक से स्थानांतरित कर कला संस्कृति विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।  मुजफ्फरपुर के डीएम आलोक घोष अब खगडिय़ा के डीएम होंगे। किशनगंज के डीएम हिमांशु शर्मा को पटना नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

कटिहार की जिलाधिकारी पूनम को कृषि विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है। औरंगाबाद के डीएम राहुल रंजन महिवाल को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। खगडिय़ा के डीएंम अनिरुद्ध कुमार को गृह विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है। अररिया के जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

पूर्वी चंपारण के डीएम रमण कुमार को बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम का एमडी बनाया गया है। मधुबनी के डीएम शीर्षत कपिल को पूर्वी चंपारण का डीएम बनाया गया है। पश्चिम चंपारण के डीएम देओर नीलेश रामचंद्र को मधुबनी का डीएम बनाया गया है। नवादा के डीएम कौशल कुमार को सहरसा का डीएम बनाया गया है। बांका के डीएम कुंदन कुमार को पश्चिम चंपारण का डीएम बनाया गया है।

सहरसा की डीएम शैलजा शर्मा को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सिचव के रूप मे पदस्थापित किया गया है। सिवान की डीएम रंजीता को निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। सारण के उप विकास आयुक्त आदित्य प्रकाश को किशनगंज का डीएम बनाया गया है।

पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय को सिवान का डीएम बनाया गया है। किशनगंज के उप विकास आयुक्त यशपाल मीणा को नवादा के डीएम का जिम्मा दिया गया है। बिहार शरीफ के नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है। पटना के उप विकास आयुक्त सुहर्ष भगत को बांका का नया डीएम बनाया गया है। पूर्णिया के उप विकास आयुक्त अमन समीर को बक्सर का डीएम बनाया गया है। मुंगेर के उप विकास आयुक्त प्रशांत कुमार अररिया का डीएम बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.