यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और निरहुआ के हॉट सान्ग 'फुटानी के फाटक' ने मचाई धूम
भोजपुरी की यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ के नए गाने फुटानी के फाटक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
पटना, जेएनएन। भोजपुरी की यू ट्यूब क्वीन कही जानेवाली आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेशलाल यादव निरहुआ की जोड़ी हमेशा धमाल मचाती है। इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाता है। अब दोनों फिर से एक नया हॉट गाना, फुटानी का फाटक लेकर दर्शकों के आए हैं., जिसे गजब का रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस नए गाने 'फुटानी के फाटक' (Futani Ke Fatak) में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेशलाल यादव निरहुआ (Nirahau) का अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे दुल्हन और निरहुआ दूल्हे के गेटअप में नजर आ रहे हैं और जमकर धमाल मचा रहे हैं।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahau) के भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Song Video) 'फुटानी के फाटक' (Futani Ke Fatak) को एक दिन पहले ही रिलीज किया गया है और इस गाने को चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसके बोल संदीप साजन ने लिखे हैं, जबकि मधुकर आनंद ने इसमें संगीत दिया है।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी की टॉप अदाकारा हैं उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली।
साल 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्डस (बीआईएफए) में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और वर्ष 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार 'राते दीया बुताके' गाने को साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर देखा गया था।
आम्रपाली दुबे ने वैसे तो भोजपुरी के कई स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन उनकी जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ लोग काफी पसंद करते हैं। अभी तक उन्होंने कुल 25 फिल्में की हैं जो ज्यादातर हिट रही हैं।