Move to Jagran APP

भोजपुरी स्टार पवन सिंह से होटल में जबरन मिलने पहुंचे फैन, हुआ हंगामा

भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह रांची में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। होटल में कुछ लोग जबरन घुस गए और पवन सिंह से मिलने की बात पर हंगामा करने लगे। मामले को शांत कराया गया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 05:11 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 06:16 PM (IST)
भोजपुरी स्टार पवन सिंह से होटल में जबरन मिलने पहुंचे फैन, हुआ हंगामा
भोजपुरी स्टार पवन सिंह से होटल में जबरन मिलने पहुंचे फैन, हुआ हंगामा

पटना, जेएनएन। रांची में फिल्म की शूटिंग कर रहे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से मिलने पहुंचे उनके फैन्स ने रविवार को कडरू स्थित एक होटल में लगभग एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। पवन सिंह के बॉडीगार्ड और होटल स्टाफ के साथ मारपीट की।

prime article banner

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराय। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इधर, इस घटना के बाद पवन सिंह ने सुरक्षा की मांग जिला प्रशासन से की है। होटल पहुंची पुलिस से भी उन्होंने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ होटल में रह रहे हैं। पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात नौ बजे के करीब पांच छह लोग स्कार्पियो से होटल पहुंचे। उन्होंने पूछा कि पवन सिंह किस कमरे में रहे रहे हैं। इसके बाद उनके कमरे में जाने की जिद करने लगे। होटलकर्मियों द्वारा उन्हें मना किया गया। इसके बाद वे हो-हल्ला मचाने लगे।

इस बीच पवन सिंह के बॉडीगार्ड भी गेट पर पहुंच गए और जबरन अंदर जाने वाले लोगों को ऐसा करने से रोका। दोनों ओर से धक्का मुक्की हुई और कुछ व्यक्तियों को हल्की चोटें भी आईं। कडरू मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। 20 मिनट के बाद अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के संबंध में होटल के प्रॉपराइटर मुकेश कुमार ने बताया कि पवन सिंह के कुछ फैंस थे जो रात में उनसे मिलना चाहते थे। होटल कर्मियों ने उन्हें रोका तो थोड़ी देर हंगामे की स्थिति बनी थी, पर पुलिस के पहुंचते ही सबकुछ ठीक हो गया। पवन सिंह ने भी लोगों से मुलाकात की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, किसी प्रकार की बड़ी घटना नहीं हुई है।

बता दें क पवन सिंह एक सप्ताह से अधिक समय से होटल में ठहरे हुए हैं, हमलोगों ने पुलिस को पूरी स्थिति की जानकारी दी है, उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.