Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए भोजपुरी स्टार निरहुआ व आम्रपाली दुबे

बिहार में बाढ़ की पीड़ा झेल रहे लोगों के बीच उनका दुख दर्द बांटने, उन्हें राहत पहुंचाने के लिए भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुुंचे।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 29 Aug 2017 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 11:24 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए भोजपुरी स्टार निरहुआ व आम्रपाली दुबे
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए भोजपुरी स्टार निरहुआ व आम्रपाली दुबे

पटना [जेएनएन]। बाढ़ में फंसे लोगों के बीच मदद पहुंचाने भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सोमवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। बाढ़ से जूझ रहे बिहार की जनता की फिक्र इन फिल्म स्टार्स को भी है, इसीलिए वे इस कठिन समय में अपने व्यस्ततम जीवन से भी वक्त निकालकर अपने दर्शकों के बीच पहुंचे।

loksabha election banner

बाढ़ पीड़ितों की दशा देख कर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे द्रवित हो उठीं। छपरा के तरैय्या प्रखंड में लोवां, धेनुकी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अपने चहेते स्टार और बाढ़ राहत सामग्री को देख बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर जो खुशी थी, वो देखने लायक थी।एक एक कर हज़ारों लोग आते गये और राहत सामग्री प्राप्त कर अपने सितारे को दुआएं देते गये। 

बाढ़ की स्थिति देख दिनेश लाल यादव ने कहा कि इस विकट स्थिति में सरकार का सहयोग सराहनीय है लेकिन बिहार में बाढ़ग्रस्त इलाकों की स्थिति अभी भी काफी भयावह है, इससे निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतज़ाम किया जाना चाहिए। कई दिनों से लोग दिन-रात परेशान है।

उन्होंने कहा कि जबसे मैंने बिहार में बाढ़ की खबर टीवी पर देखी है और सुनी है, मुझे नींद नही आ पाई है। आज अपने दर्शकों को इस हाल में देखकर दिल से दुखी हूं। मैं सबकी हर सम्भव मदद को तैयार हूं। आप हमारे श्रोता हैं दर्शक हैं, आप हैं तो हम हैं। बाढ़ पीड़ितों के मदद हेतु एक बड़े कार्य योजना पर हम कार्य कर रहे हैं और बहुत जल्द ही हम एक बार फिर इन पीड़ितों के बीच आएंगे और अपने योजना पर कार्य करेंगे।

मौजूद अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने करुण शब्दों में कहा कि पीड़ित के दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं बोल नहीं पा रही हूं। खास कर महिलाओं को तो बहुत ही अधिक पीड़ा  से गुजरना पर रहा है। महिलाओं के साथ सैकड़ों समस्याएं होती हैं । इस मुश्किल घड़ी में हमे मानवता के नाते एकजुट हो कर पीड़ितों की मदद के लिए खुल के आगे आना चाहिए और हर सम्भव मदद करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.