Move to Jagran APP

लगातार फ्लाप होने के बाद भोजपुरी सिंगर ने अपना लिया गलत धंधा, दो बेटियों और बीवी की जिंदगी भी अब मुश्‍कि‍ल में

लगातार फ्लाप होने के बाद भोजपुरी सिंगर ने खोला था स्‍टूडियो फिर भी नहीं बनी बात तो शुरू कर दिया था गलत धंधा दिल्‍ली पुलिस ने किया भंडाफोड़ तो हैरान रह गए गांव वाले अब बीवी और बच्‍ची की जिंदगी भी मुश्‍कि‍ल में

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 07:51 PM (IST)
लगातार फ्लाप होने के बाद भोजपुरी सिंगर ने अपना लिया गलत धंधा, दो बेटियों और बीवी की जिंदगी भी अब मुश्‍कि‍ल में
दिल्ली में गांजा के साथ पकड़ा गया भोजपुरी गायक। प्रतीकात्मक तस्वीर
दारौंदा (सिवान), संवाद सूत्र। Bhojpuri Singer News: भोजपुरी सिनेमा और गाना इंडस्‍ट्री की इतनी धूम है कि जिसे देखो वही गायक और हीरो-हिरोइन बनना चाहता है। भोजपुरी भाषी इलाके के रहने वाले ही नहीं, गुजरात, महाराष्‍ट्र, असम जैसे राज्‍यों के अलावा उत्‍तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के गैर भोजपुरी युवा भी इसमें अपना करियर तलाश रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रामा छपरा निवासी सह भोजपुरी गायक विनय शर्मा 'हलचल' की कहानी एक मिसाल है।

हलचल को दिल्ली में 21 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था।  घटना की सूचना ग्रामीणों तक जैसे ही पहुंची जितने लोग उतनी तरह की चर्चाएं होने लगीं।  विनय शर्मा को नारकोटिक्स टीम ने इंद्रपुरी के टोड़ापुर गांव से गिरफ्तार किया था। 35 साल का विनय शर्मा 'हलचल' करीब एक दशक पहले भोजपुरी गीतकार के रूप में चर्चित हुआ था। उसके कई भोजपुरी और देवी गीत लोगों के बीच चर्चा में रहे, लेकिन पिछले कुछ सालों से मार्केट में लगातार फ्लाप होने के बाद उसने दारौंदा के लीलाशाह के पोखरा के पास वीआर म्यूजिक नाम से स्टूडियो खोल दिया था।

loksabha election banner

करीब तीन वर्षों तक स्टूडियो चलने के बाद यह भी बंद हो गया। इसके बाद उसने प्रखंड के जलालपुर कालेज के पास एक होटल खोला। छह माह के बाद उसमें भी काफी नुकसान होने के बाद विनय को होटल बंद करना पड़ा। ग्रामीण बताते हैं कि वह हमेशा चंपारण, बेतिया, कोलकाता-दिल्ली आता-जाता रहता था। पांच दिन पहले ही अपने गांव से दिल्ली गया हुआ था, लेकिन उसने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी कि वह क्या कर रहा था। 

पिता करते हैं गांव पर खेती
विनय शर्मा के पिता ध्रुव शर्मा घर पर खेती-बाड़ी करते हैं। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वह अपने परिवार को दिल्ली में ही रखता था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी पर परिवार के लोग खुलकर कुछ भी बोलने से कतराते रहे और ना ही किसी जानकारी के बारे में कुछ बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.