विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्‍शन व रोमांस से भरपूर है फिल्‍म ‘जिला चंपारण’, चर्चा में हैं बोल्‍ड सीन्‍स

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 07:15 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 10:36 PM (IST)

बुधवार को रिलीज फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ सच्‍ची घटना पर आधारित है। फिल्‍म की डेब्‍यू एक्‍ट्रेस मनी भट्टाचार्य के साथ एक्‍टर खेसारी लाल के बोल्‍ड सीन्‍स चर्चा में हैं।

एक्‍शन व रोमांस से भरपूर है फिल्‍म ‘जिला चंपारण’, चर्चा में हैं बोल्‍ड सीन्‍स
एक्‍शन व रोमांस से भरपूर है फिल्‍म ‘जिला चंपारण’, चर्चा में हैं बोल्‍ड सीन्‍स

पटना [जेएनएन]। बोल्‍ड सीन्‍स को लेकर बॉलीवुड तो चर्चा में रहा ही है, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी कम नहीं है। भाेजपुरी फिल्‍म 'जिला चंपारण' में भी एक्‍टर खेसारी लाल तथा एक्‍ट्रेस मनी भट्टाचार्य के कई बोल्‍ड व हॉट सीन्‍स हैं। फिल्‍म बिहार, झारखंड और नेपाल में बुधवार को रिलीज हुई, जबकि मुंबई में गुरुवार को रिलीज हो रही है।

‘जिला चंपारण’ में खेसारी लाल के साथ मोहिनी घोष व मनी भट्टाचार्य तो हैं हीं, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, किरण यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्‍ट्रेस मनी भट्टाचार्य की यह पहली भोजपुरी फिल्‍म है।

फिल्म में कई बोल्ड सीन हैं। एक गाने में खेसारी लाल और मनी भट्टाचार्य ने कई बोल्ड सीन किए हैं। फिल्‍म बिहार के चंपारण जिला की एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में एक्शन के साथ भरपूर रोमांस भी है।

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। फिल्म में उन सभी बारिकियों का ख्याल रखा गया है, जो एक सच्ची घटना पर बनने वाली फिल्मों में होता है। 'जिला चंपारण' जैसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में किरदार को हू-ब-हू जीना आसान नहीं था, लेकिन ऐसा संभव हुआ है।

खेसारी लाल ने फिल्म की अभिनेत्री मोहिनी घोष और मणि भट्टाचार्य की तारीफ की। कहा कि दोनों के साथ काम करने में मजा आया। खासकर मणि भट्टाचार्य की यह पहली फिल्म है।