Move to Jagran APP

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अक्षरा सिंह ने दी एेसी धमकी, दो करोड़ लोगों ने देखा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अक्षरा सिंह ने सरेआम धमकी दी है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसे दो करोड़ लोगों ने देखा है। दरअसल ये वायरल वीडियो भोजपुरी फिल्म त्रिदेव का है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 09:24 PM (IST)
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अक्षरा सिंह ने दी एेसी धमकी, दो करोड़ लोगों ने देखा
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अक्षरा सिंह ने दी एेसी धमकी, दो करोड़ लोगों ने देखा

पटना, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों मेें हिट जोड़ियों को दर्शक हर बार देखना चाहते हैं। एेसी ही एक  हिट  जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की है। रीजनल सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक ऐसी जोड़ी है जोकि सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन इन दोनों के बीच हुए एक विवाद के चलते अब अक्षरा और पवन एक साथ नहीं देखे जाते हैं।

loksabha election banner

उनके बीच चाहे जो भी विवाद हो दर्शकों के बीच इस जोड़ी को देखने की चाहत काफी ज्यादा रहती है।ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा, पवन सिंह को धमकाती हुई नज़र आ रही हैं। ये वायरल वीडियो भोजपुरी सिनेमा त्रिदेव का है जिसमें अक्षरा पवन सिंह को धमकी देती नजर आ रही हैं।

दरअसल भोजपुरी फिल्म 'त्रिदेव' में पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने अपनी अदाकरी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसी फिल्म का एक ऐसा सीन भी है जोकि खुद में ही काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। फिल्म के इस सीन में अक्षरा, पवन सिंह को धमकाती हुई नज़र आ रही हैं। दरअसल अक्षरा, पवन को घर में रहने के तौर तरीके सिखाती दिख रही हैं।

इसके अलावा पवन सिंह और काजल राघवानी की साल 2015 में आई भोजपुरी फिल्म 'हुकूमत' का गाना 'देहिया जवान' यूट्यूब पर 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह और काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग के चलते न सिर्फ ये गाना बल्कि फिल्म भी हिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.