पवन सिंह ने यू-ट्यूब पर गर्दा मचाया, जबर्दस्त वायरल हो रहा गाना-चीर दूंगा फाड़ दूंगा
भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का गाना-चीर दूंगा-फाड़ दूंगा यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। नए साल के मौके पर यू-ट्यूब पर लोड किए गए वीडियो को खूब देखा जा रहा है।
पटना, जेएनएन। Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना चीर दूंगा फाड़ दूंगा, यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। ये गाना नए साल के मौके पर रिलीज हुआ है जिसे लोग यूट्यूब पर काफी पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह के इस दमदार गाने को अबतक 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह ने गाना भी गाया है जमकर इस गाने पर डांस भी किया है। गाने के बोल अजाद सिंह ने लिखे हैं।
पवन सिंह के इस गाने की शुरुआत ही धमाकेदार है, उनके साथ कई लड़किया डांस करती हुई नजर आ रही हैं और ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता हैं। पवन सिंह के नाम से ही उनकी फिल्में और गाने सुपरहिट हो जाते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब पवन सिंह का कोई गाना इंटरनेट पर वायरल हुआ हो, इससे पहले भी उनके कई भोजपुरी गाने इंटरनेट पर धमाल मचा चुके हैं।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं और वे अब तक कई सुपरहिट फिल्में और सुपरहिट गाने दे चुके हैं। बता दें कि पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया जाता है। उनके गाने और डांस के वीडियोज अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते हैं। वहीं पवन सिंह का नाम भोजपुरी की कई एक्ट्रेस के साथ जुड चुका हैं।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच के विवाद की खबरें भी मीडिया में काफी चलती रहती हैं। दोनों के बीच दोस्ती और अब नफरत के किस्से आम हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं।बता दें कि दोनों के बीच रिश्ते काफी करीबी थे, लेकिन पवन सिंह ने जब से शादी कर ली है दोनों के बीच खटास काफी बढ़ चुकी है। अक्षरा सिंह ने इस बीच पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।