Move to Jagran APP

Bhojpur Crime: भोजपुर में हेरोइन तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने की पत्‍थरबाजी, सात गिरफ्तार

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में महिलाओं ने चोर-चोर को शोर मचाकर पुलिस पर अचानक हमला बोल दिया। हमले में थानाध्‍यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी जख्‍ती हो गए। पुलिस ने हमलावर महिलाओं स‍हित सात को गिरफ्तार कर लिया । एसपी ने पुलिस पर हमले की पुष्टि की।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 06:08 PM (IST)
Bhojpur Crime: भोजपुर में हेरोइन तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने की पत्‍थरबाजी, सात गिरफ्तार
आरा सदर अस्‍पताल इलाज को पहुंची महिलाएं अपना चोट दिखाती हुईं। जागरण फोटो ।

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में बुधवार ( 20 जनवरी) की अहले सुबह हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर अचानक हमला कर दिया गया। महिलाओं ने चोर-चोर बताकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी चोटिल हो गए।  जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस ने हमलावर महिलाओं समेत सात आरोपियों को धर दबोचा। इसे लेकर एफआइआर दर्ज किया गया है। इधर, भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने पुलिस टीम पर पथराव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही हैं। बुधवार की सुबह तक पुलिस गिरफ्तारी में लगी रही। दूसरी महिलाओं ने भी पुलिस पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

 हेरोइन तस्करी में फरार तीन धंधेबाजों को पकड़ने गई थी पुलिस

बताया जाता हैं कि बिहिया थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हेरोइन तस्करी में फरार तेनुआ अनुसूचित जाति टोला गांव निवासी  टुनटुन नट, जितेंद्र नट व अफिमची नट को गिरफ्तार करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान घर की महिलाओं ने आरोपियों को बचाने के लिए समूह बनाकर पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे अफरातफरी मच गई। पथराव में थानाध्यक्ष शाशिभूषण प्रसाद, एएसआई अमरेन्द्र कुमार समेत दो होमगार्ड जवान घायल  हो गए। बाद में सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया।

अस्पताल में इलाज के लिए आई महिलाओं ने पुलिस पर भी लगाया मारपीट करने  का आरोप

इधर, छापेमारी के दौरान पुलिस की कथित पिटाई से  घायल राजू नट की पत्नी पूजा देवी,मुकेश नट की पत्नी निशा देवी,नंदजी नट की पत्नी पूजा देवी, युनूस नट की पत्नी सोमारी देवी, गोधन नट की पत्नी पूजा देवी, इन्द्रजीत नट व उसकी पत्नी सिरिया देवी का इलाज बुधवार को सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। महिलाओं ने पुलिस पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। बाद में सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने करीब सात महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ चल रही हैं। हालांकि, इद्रीश नट फरार हो गया। दूसरी ओर पुलिस ने महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को सरासर गलत बताया हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.