बेगूसराय में 11 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म, तीन बच्चों का पिता है आरोपित; पीड़िता की हालत गंभीर
Begusarai News बेगूसराय जिले के भगवानपुर में तीन बच्चों के पिता की शर्मनाक करतूत घर में अकेला पाकर दिव्यांग बच्ची से किया दुष्कर्म चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ है पीड़िता घटना के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में कराई गई भर्ती
पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी प्रकाश महतो का लगभग 25 वर्षीय पुत्र रौशन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। रोते-बिलखते पीड़िता की मजदूर मां ने बताया कि उसकी बच्ची शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के साथ- साथ मूक-बधिर है। वह बिना किसी की मदद लिए उठने-बैठने में भी असमर्थ है।
पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार की शाम वह शौच जाने के दौरान अपनी दिव्यांग बेटी को कुर्सी पर बैठाकर छोटे पुत्र की देखरेख में खेत की ओर गई थी। उसने बताया कि जब 7 वर्षीय भाई ने बहन को छटपटाते देखा तो दौड़ कर अपने मां को बताया कि उसकी बहन के शरीर से खून निकल रहा है और छटपटा रही है। तब जाकर घटना की जानकारी उसे मिली। फिलहाल पीड़िता सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती रहकर जीवन और मौत के बीच झूलने को विवश है। वहीं पीड़ित माता -पिता अपनी बच्ची की दुर्दशा को देखकर आंखों से आंसू बहाने को विवश हैं।