Move to Jagran APP

सावधान! बिहार में जानलेवा डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया का कहर जारी

बिहार में डेंगू के बाद चिकेनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि अब तक 12 जिलों में चिकनगुनिया का प्रकोप हुआ है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 04:58 PM (IST)
सावधान! बिहार में जानलेवा डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया का कहर जारी
सावधान! बिहार में जानलेवा डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया का कहर जारी

पटना [राज्य ब्यूरो]।  प्रदेश में डेंगू के प्रकोप के बाद अब चिकनगुनिया ने भी अपने पांव पसार दिए हैं। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि अब तक 12 जिलों में चिकनगुनिया का प्रकोप हुआ है। अभी तक इसके तकरीबन 90 मरीज सामने आए हैं। इस जानकारी के बाद विभाग जिलों को इस बीमारी की रोकथाम के व्यापक निर्देश दिए हैं। 

loksabha election banner

प्रदेश में डेंगू की बीमारी बढऩे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचाव कार्य शुरू करने के लिए जिलों से चिकनगुनिया और मलेरिया की बीमारी के आकलन के निर्देश दिए थे। विभाग के आदेश पर जिलों में कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि डेंगू के अलावा दर्जन भर जिलों में चिकनगुनिया के मरीज भी हैं। 

विभागीय सूत्रों की माने तो चिकनगुनिया के सर्वाधिक मरीज पटना में पाए गए हैं। अकेले पटना जिले में इस बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या करीब 58 है। इस बीमारी में पटना के बाद दूसरे पायदान पर नालंदा जिला है। नालंदा में 13 अक्टूबर तक तकरीबन 17 मरीजों की पहचान की गई है।

स्वास्थ्य महकमा इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। हालांकि अधिकारी दावा करते हैं कि पिछले वर्ष इस समय तक चिकनगुनिया के जितने मरीज थे उस मुताबिक इस वर्ष यह संख्या काफी कम है। विभाग के प्रधान सचिव स्तर पर इस बीमारी के रोकथाम के लिए जिलों को व्यापक निर्देश दिए गए हैं।  

यहां बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर महीने तक प्रदेश में अकेले चिकनगुनिया पीडि़त मरीजों की संख्या तकरीबन 488 थी। जिसमें सर्वाधिक मरीज पटना जिले के थे। इनकी कुल संख्या पटना जिले में 427 थी। 

इस वर्ष चिकनगुनिया से ग्रसित जिले व मरीज

पटना -        58

नालंदा -      15

मुजफ्फरपुर -  4

वैशाली -      3 

सीतामढ़ी -    2

शिवहर -      1

नवादा -       1 

मुंगेर -        1

गया -         1

पू. चंपारण -  1 

दरभंगा -      1 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.