Move to Jagran APP

आरा में प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल, दो गिरफ्तार

बिहार के आरा जिले में एक घर से प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल शुरू हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कई लोग पिछले दरवाजे से बचकर भाग निकले।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 03 Sep 2017 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 09:21 PM (IST)
आरा में प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल, दो गिरफ्तार
आरा में प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल, दो गिरफ्तार

पटना [जागरण टीम]। बिहार के आरा जिले में रविवार की सुबह सहार थाना क्षेत्र के कुरैशी गांव में एक घर से प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने उस मकान को घेर लिया और घर के अंदर रहे लोगों को बाहर निकालने तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ, एसडीपीओ ने मामले की छानबीन की। मांस को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से पूरे सहार प्रखंड में तनाव है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार कुरैशी गांव के मो. मन्नान के मकान में प्रतिबंधित मांस की सूचना पर लोगों की भीड़ सुबह से ही एकत्र हो गई थी। उग्र लोग मकान में मौजूद लोगों को बाहर निकालने तथा गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों कलाम और तयाज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही प्रतिबंधित मांस भी बरामद कर लिया।

हालांकि, मकान में मौजूद कई लोग दूसरे रास्ते से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है। सहार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले मेें प्राथमिकी दर्ज करने के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: मूर्ति विसर्जित करने के गये चार लोगों की नदी में डूबने से मौत

एसडीओ नवदीप शुक्ला ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। लोगों ने मकान को घेरकर बवाल करना शुरू कर दिया था जिसे उन लोगों ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित कर लिया। 

यह भी पढ़ें: करमा पर्व मना रहे थे आदिवासियों पर गोलीबारी, पांच जख्मी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.