जिस्मफरोशी के बंटी-बबली गैंग का खुला राज: लेडी डॉन पकड़ती लड़कियां, गुर्गा पति खोजता ग्राहक
पटना में जिस्मफरोशी के गंदे धंधे को संचालित करते एक दंपती का राज खुला तो लोग हैरत में पड़ गए। उनके चंगुल से भागी एक लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर इसका उद्भेदन किया।
पटना, जेएनएन। जिस्मफरोशी (Flesh Trade) की वह लेडी डॉन (Lady Don) भोली-भाली गरीब लड़कियों को जाल में फंसा गंदे धंधे (Dirty Act) में धकेल देती थी। पति ही उसका गुर्गा बन लड़कियों की दलाली करता था। लेकिन जिस्मफरोशी के इस 'बंटी-बबली गैंग' के पाप का घड़ा भर ही गया। उनके चंगुल से निकल भागी एक लड़की सीधे पुलिस (Police) के पास पहुंच गई। फिर, पुलिस छापेमारी में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हो गया। यह मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है।
धंधेबाजों के चंगुल से भागी महिला ने पुलिस को सुनाई दास्तान
बीते दिन एक लड़की पटना के पीरबहोर थाने पहुंची। उसने पुलिस से खुद को जिस्मफरोशी के धंधेबाजों से बचाने की गुहार लगाई। लड़की ने बताया कि एक महिला ने उसे हाउस मेड के काम का प्रलोभन देकर अपने घर में बुलाया, फिर बंधक बना जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। पोल खुलने के डर से उसके घर से बाहर निकलने तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
महिला धंधे की सरगना, गुर्गा पति करता ग्राहकों से सौदेबाजी
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि पटना के महेंद्रू इलाके में स्थित महावीर लेन के एक मकान में महिला धंधेबाज Lady Don) अपने पति के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा चलाती है। उसने बताया कि महिला धंधे की सरगना है और उसका पति उसकी सहायता करता है। महिला लड़कियों को फंसाती है और उनके लिए ग्राहकों से सौदेबाजी उसका पति करता है। पीड़ित लड़की ने बताया कि फंसाई गई लड़कियों को प्रताड़ना देकर देह व्यापार के दलदल में धकेला जाता है। इस दौरान महिला के पति ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
छापेमारी में लेडी डॉन गिरफ्तार, पति को खोज रही पुलिस
लड़की की दास्तान सुन पुलिस के होश उड़ गए। फिर, पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर लेडी डॉन को एक अन्य लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों देह व्यापार का रैकेट चलाती थीं। लेडी डॉन के पति की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन वह भूमिगत हो गया है।