विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gramin Bank Pension: ग्रामीण बैंक की पेंशन को लेकर बड़ी खबर; वित्त मंत्रालय ने बैठक में जारी किया नया निर्देश

Published: Tue, 08 Oct 2024 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2024 02:04 PM (IST)

Pension News ग्रामीण बैंक के अनिवार्य सेवानिवृत्त और बर्खास्त कर्मियों को पेंशन मिलेगी। वित्त मंत्रालय ने 43 ग्रामीण बैंकों के ...और पढ़ें

ग्रामीण बैंक में पेंशन को लेकर जरूरी खबर (जागरण फोटो)
ग्रामीण बैंक में पेंशन को लेकर जरूरी खबर (जागरण फोटो)

HighLights

  1. ग्रामीण बैंक की पेंशन को लेकर बैठक हुई थी
  2. अनिवार्य सेवानिवृत्त व बर्खास्त कर्मियों को पेंशन मिलेगी

राज्य ब्यूरो, पटना। Pension in Gramin Bank : ग्रामीण बैंक के अनिवार्य सेवानिवृत्त व बर्खास्त कर्मियों को पेंशन का लाभ मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को देश के 43 ग्रामीण बैंकों के चेयरमैन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर पेंशन भुगतान संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इसके तहत यह स्पष्ट किया गया कि ग्रामीण बैंक पेंशन रेगुलेशन 2018 के तहत पहली अप्रैल 2018 के प्रभाव से उन सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन दिया गया था, जो पहली अप्रैल 2010 के पूर्व सेवा में थे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पहली नवंबर 1993 के प्रभाव से पेंशन रेगुलेशन 2018 के तहत पात्र सभी सेवा निवृत्त कर्मियों को पेंशन का भुगतान करना है। इसमें सेवानिवृत्त, मृत, अनिवार्य सेवानिवृत्त, त्याग पत्र देने वाले, बर्खास्त, पेंशन विकल्प पत्र नहीं दे पाने या पीएफ की राशि नहीं लौटाने वाले सभी सेवानिवृत्त कर्मी सम्मिलित किया गया हैं।

इस विशेष विकल्प के अन्तर्गत बिहार के दोनों ग्रामीण बैंक के पांच सौ से ज्यादा सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पेंशन पाने का अवसर मिलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ ग्रामीण बैंक यूनियन्स के राष्ट्रीय संयोजक डीएन त्रिवेदी के अनुसार भारत सरकार ने सभी ग्रामीण बैंक को पेंशन रेगुलेशन 2018 में संशोधन कर वंचित सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन पाने की पात्रता प्रदान करने के लिए गजट नोटिफिकेशन कराने का निर्देश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Manoj Bharti: जनसुराज का अध्यक्ष बनते ही मनोज भारती ने कर दिया बड़ा दावा, प्रशांत किशोर का भी लिया नाम

Bihar Politics: 'दुबई से स्मार्ट मीटर उखाड़ कर लाएं तेजस्वी और...', JDU ने दे दी खुली चुनौती, कहा- केरल भी तो जाओ